भरतपुर
भरतपुर जिले में प्रशासन गांव के संग अभियान में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के सामने जमकर लात घूंसे चल गए। दो पक्षों में विवाद के बीच मंत्री मौके से रवाना हो गए।
चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पट्टों का वितरण करने चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव गावड़ी में पहुंचे थे। इस दौरान उनके सामने पानी की समस्या को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। तभी मंत्री के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। और मंत्री सुभाष गर्ग के एक पक्ष के कार्यकर्ता के कपड़े तक फाड़ दिए गए।
शिविर के दौरान पहले तो गांव की पानी की समस्या को लेकर दोनों पक्षों के बीच राज्य मंत्री के सामने ही कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में ये कहासुनी झगड़े में तबदील हो गई और चिकित्सा मंत्री के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चलने लगे। झगड़े को देख चिकित्सा राज्यमंत्री गाड़ी में बैठ कर मौके से रवाना हो गए। साथ ही पुलिस प्रशासन भी झगड़े को शांत करने के बजाय मंत्री के साथ ही रवाना हो लिए।
मौके पर सीओ सिटी सतीश वर्मा भी मौजूद थे, लेकिन वह झगड़े को शांत करने के बजाय रवाना हो गए। उपखंड अधिकारी देवेंद्र परमार ने ग्रामीणों को समझाया और झगड़े को शांत कराया। अधिकारियों को शिविर को बीच में ही रोककर बंद करना पड़ा और मौके से अधिकारी रवाना हो गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
