नई दिल्ली
टेलीविजन जगत से एक बहुत ही दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले शानदार एक्टर प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। वे 74 साल के थे। वे अपने आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। प्रवीण कुमार सोबती काफी समय से बीमार चल रहे थे।
पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाकर वो घर-घर में फेमस हो गए। उन्हें भीम के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। प्रवीण के निधन की खबर से उनके फैंस स्तब्ध हैं।
तंगी में गुजरे प्रवीण कुमार के आखिरी दिन
महाभारत के भीम प्रवीण कुमार के अंतिम दिन मुश्किल में गुजरे. वे आखिरी दिनों में फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना कर रहे थे। प्रवीण लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार भी लगाई थी। पिछले साल दिसंबर में प्रवीण कुमार ने बताया था कि उनकी उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है जिसकी वजह से वह घर पर ही रहते हैं। उन्हें खाने में कई तरह के परहेज करने पड़े रहे हैं। घर में पत्नी वीना उनकी देखभाल करती हैं।
एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य
लंबे-चौड़े प्रवीण कुमार सोबती ने अपनी एक्टिंग से भीम के किरदार में जान फूंक दी थी। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुके थे। उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके देश का नाम रोशन किया था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी लेकिन कुछ साल बाद प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग करने का मन बनाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पंजाब सरकार से जाहिर की नाराजगी
पेंशन को लेकर प्रवीण कुमार ने पंजाब की सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब में जितनी भी सरकारें आईं, सभी से उनकी शिकायत है। जितने भी एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले प्लेयर थे, उन सभी को पेंशन दी गई, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं दिया गया। वह ऐसे अकेले एथलीट थे, जिन्होंने कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट किया। फिर भी पेंशन के मामले में उनके साथ सौतेला व्यवहार हुआ। अपनी इस शिकायत को लेकर प्रवीण कुमार सोबती काफी चर्चा में रहे थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
