दौसा
दौसा में तंत्र-मन्त्र से इलाज कराने से गुस्साए एक बेटे ने अपने पिता की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रमीणों की सूचना पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पिता उस पर तंत्र-मंत्र करता था, इसलिए परेशान होकर उसने हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरुड़ का विष्णु टाकर (62) अपने परिवार के साथ सोमवार को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आया था। मंगलवार को परिवार के साथ तीन पहाड़ भैरव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वहीं पहाड़ी की तलहटी में सुनसान जगह पर बेटे अभिषेक(22) ने अपने पिता विष्णु टाकर की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी।
इस दौरान उनका ड्राइवर भी था, लेकिन वह अभिषेक का गुस्सा देख कर भाग गया और ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। अभिषेक की मां हेमा ने भी अपने पति को बचने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार युवक का कहना है कि मां-बाप उसे मानसिक रूप से बीमार समझते थे। इसके लिए अलग-अलग डॉक्टर के पास ले जाते। यहां तक कि कई मंदिर और दूसरे स्थानों पर ले जाकर तंत्र-मंत्र और टोटका भी कराया। जबकि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उसने महाराष्ट्र में भी पिता को मारने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिला। यहां दर्शन के दौरान मौका मिल गया तो हत्या कर दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
