दौसा
मणिपुर में असम राइफल्स (Assam Rifles) के काफिले पर हुए हमले में दौसा (Dausa) जिले का लाल आरपी मीना (RP Meena) शहीद हो गए। आरपी मीना की शहादत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में मातम छा गया।परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है तो ही पूरा गांव शोक संतप्त है।
शहीद आरपी मीना दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र की मुही ग्राम पंचायत के दिलावरपुरा गांव के निवासी थे। आरपी मीणा दो भाई हैं और एक बहन है। आरपी मीना परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। शहीद जवान आरपी मीणा के चार साल का एक बेटा योगेश और 6 साल की एक बेटी काव्या है। दोनों अबोध बालकों को अब यह भी पता नहीं है कि उनके पिता कहां हैं? इन मासूम बालकों के सिर से पिता का साया उठ गया।
शहीद जवान आरपी मीणा की शहादत पर असम राइफल के डीजी ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी शहादत पर नाज जताया है। उनका पार्शिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव दिलावरपुर पहुंचने की उम्मीद है, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन की जाएगी। शहीद जवान राजेंद्रर प्रसाद मीणा 2013 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे।
शहादत पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा (Murari Lal Meena) और बांदीकुई विधायक गजराज खटाना ने भी गहरा दुख जताया है। राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘मणिपुर आतंकी हमले में गाँव दिलावरपुरा के शहीद राइफ़लमैन आर.पी मीणा सहित सभी शहीदों की शहादत को मेरा कोटि-कोटि नमन। ईश्वर से पुण्य आत्माओं की शांति एवं परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।’
चुराचांदपुर जिले में हुआ था आतंकी हमला
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में असम राइफल्स की एक यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर का काफिला सिंघाट सब-डिवीजन में होकर गुजर रहा था। इस दौरान वहां घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में सेना के एक कर्नल और 4 जवान शहीद हो गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
