भरतपुर
जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में तैनात भरतपुर जिले के एक CRPF के जवान ने पहले पुलिस को सूचना दी ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं’ फिर इसके बाद उसने ड्यूटी के दौरान ही अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारम्भिक सूचनाओं के अनुसार पारिवारिक कलह आत्महत्या की वजह बताई गई है।
मृतक CRPF के जवान का नाम भूपेंद्र सिंह है और वह भुसावर थाना क्षेत्र के गांव पथैना का रहने वाला था। भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार शाम तक गांव पहुंचेगा। जवान 5 पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ गया है।
सीआरपीएफ (CRPF) जवान भूपेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा क्षेत्र में लेथापोरा में तैनात था। रविवार को दिन में ड्यूटी करने के बाद शाम को गार्ड रूम में था। आधी रात के बाद सीआरपीएफ जवान भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने सीआरपीएफ कंट्रोल को सूचना दी, लेकिन जब तक सीआरपीएफ के अधिकारी एवं अन्य जवान गार्ड रूम तक पहुंचते तब तक भूपेंद्र सिंह ने खुद की राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जवान के परिवार में पत्नी के अलावा 13 साल की बेटी और 10 साल का एक बेटा है। जवान 21 नवंबर से छुट्टी पर गांव आने वाला था। प्रारम्भिक खबरों के अनुसार जवान भूपेंद्र सिंह पारिवारिक कलह से परेशान था। भूपेंद्र सिंह ने 5 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
- ‘शिकायत की तो काट दी बिजली’, जयपुर की पॉश टाउनशिप में बवाल | पुलिस पहुंची, RERA ने भी दिखाई सख्ती
- 118 कृषि छात्र 90 दिन किसानों के बीच सीखेंगे खेती के गुर | RAWE कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए हुए रवाना
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी
