दौसा
हरियाणा की एक युवती का चार बदमाशों ने Kidnap कर दौसा में चलती गाड़ी में Gang rape किया और Jaipur-Agra National Highway पर फेंक गए। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। एक बस चालक ने इस युवती को बेहोशी की अवस्था में सड़क से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया। दौसा की महिला थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया है। इस युवती का बदमाशों ने जयपुर से Kidnap किया था।
Gang rape की वारदात सामने आने के बाद पुलिस अब Jaipur-Agra National Highway पर जयपुर से लेकर दौसा तक cctv कैमरे खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। लोगों से पूछताछ कर रही है। युवती के परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया गया है। युवती के परिजन Haryana के गुरुग्राम से रवाना हो गए हैं।
सहेली और उसके Boy Friend पर संदेह
प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार 23 वर्षीय पीड़ित युवती 5 नवम्बर को हरियाणा से जयपुर आगरा रोड पर चुंगी के नजदीक रहने वाली अपनी सहेली से मिलने आई थी। सवेरे बस से ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची और उसके बाद अपनी सहेली को फोन किया। फोन करने के बाद सहेली का Boy Friend अपनी बाइक से युवती को लेने पहुंचा और उसने युवती को उसकी सहेली के घर छोड़ दिया।
5 नवम्बर से 7 नवम्बर तक पीड़िता अपनी सहेली के साथ ही रही। उसके बाद उसने हरियाणा अपने घर लौटने की बात सहेली से कही। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सहेली ने बस तक छोड़ने के नाम पर कार में बैठा लिया। कार में उसकी सहेली का पुरुष मित्र और दो अन्य लड़के भी थे। उसे डर था कि कहीं कुछ गलत नहीं हो जाए। इस कारण उसने कार से उतरने की कोशिश की लेकिन उसे उतरने नहीं दिया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दूरी पर एक और युवक कार में आकर बैठ गया और कार दौसा के लिए रवाना हो गई। दौसा से कुछ पहले उसकी सहेली कार से उतर गई और इसके बाद कार सवार चारों ने शराब पीकर उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया और दौसा के नजदीक ही सुनसान इलाके में ले जाकर फिर से रेप किया। इस बीच वह जान बचाकर वहां से भागी और हाइवे पर एक बस के सामने आकर बेहोश हो गई। बस चालक ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
जल्दी पकड़े जाएंगे आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्दी पकड़े जाएंगे। युवती जिस सहेली से मिलने आई थी उसके और उसके पुरुष मित्र के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है उनमें से दो नामजद हैं।
तलाकशुदा है पीड़िता
पुलिस ने बताया कि युवती का अपने पति से करीब छह महीने पहले तलाक हो गया। उसके दो बच्चे हैं। वह हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी बहन के साथ रहती है। दोनों बच्चों को बहन के पास छोड़कर वह अपनी सहेली से मिलने और जयपुर घूमने के लिए आई थी।
पुलिस ने कराया मेडिकल
डिप्टी एसपी (महिला अपराध) कमल प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर डॉक्टरों के बोर्ड से मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीम रवाना की गई है। जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
