जयपुर
राजस्थान में अब स्कूली बच्चों को भी कोरोना ने तेजी से शिकार बनाना शुरू कर दिया है। इससे प्रदेश में अभिभावकों की चिन्ताएं बढ़ गई हैं। मंगलवार को प्रदेश में 23 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 136 हो गए हैं।
जयपुर के स्कूल में कोरोना विस्फोट
जयपुर में तो कोरोना का विस्फोट हो गया है। आज प्रदेश में कोरोना के सबसे अधिक 18 मामले जयपुर में सामने आए। राजधानी जयपुर के एक निजी स्कूल में 11वीं के 12 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव आए। 100 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खुलने के बाद पिछले 9 दिन के भीतर 19 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव आ चुके हैं और अब अभिभावकों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
जयपुर में जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल में एक ही दिन में 12 बच्चे कोविड पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद कर दिया है। स्कूल से करीबन 185 बच्चों के सैम्पल लिए गए थे जिसमें एक 12 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी बच्चे 11वीं कक्षा के हैं।
जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल के कॉर्डिनेटर अनुज शर्मा ने बताया कि स्कूल डे-बोर्डिंग है। इसलिए लगातार स्कूलों का चैकअप किया जाता है। मुंबई से आया एक स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग कर अन्य बच्चों के भी सैंपल लिए गए थे। इनमें 12 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद हमने एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद कर दिया है। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी जिससे बच्चे घर पर रहकर पढ़ सकें।
अब स्थिति यह होती जा रही है कि सवेरे जयश्री पेड़ीवाल स्कूल में 12 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव आए और शाम तक शहर के विभिन्न इलाकों में 6 और नए मामले सामने आ गए। इससे कुल संख्या 18 तक पहुंच गई। जयपुर के अब 25 इलाके संक्रमण की जद में आ चुके हैं, जहां कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। मंगलवार को सात इलाकों में कोरोना पाॅजिटिव मिले।
‘नई हवा’ की अपने पाठकों से अपील है मास्क पहन कर रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उसकी डोज जरूर ले लें। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
10 दिन में 148 मरीज
राजस्थान में पिछले 10 दिन की रिपोर्ट देखें तो कुल 148 केस मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा केस जयपुर में 84 मिले हैं। वहीं, अजमेर में 31, अलवर में 11, नागौर में 9, उदयपुर में 4, जैसलमेर और पाली में 2-2 जबकि जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, कोटा और बारां एक-एक केस मिला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
- रेलवे कर्मचारी 10 रुपये के शक में बर्खास्त, 24 साल भुगता दर्द! | हाईकोर्ट बोला—सबूत नहीं, फैसला गलत
- ACB के जाल पर हेड कांस्टेबल का पलटवार | रिश्वत ट्रैप में बिछी बिसात उलटी, सबूत तोड़कर फरार हुआ आरोपी
- संविधान की कसौटी पर वकालत का धर्म | भरतपुर बार में गूंजा—’अब सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी निभाओ’
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर छात्र संगोष्ठी | एमपीयूएटी में संविधान, शिक्षा और समानता पर गूंजे विचार
- दिल्ली में ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ का मंथन, 2 दिन की बैठक में किसानों, न्याय और गौसंरक्षण पर बड़े प्रस्ताव | संगठन विस्तार से लेकर MSP तक ठोस रणनीति
