लखनऊ
उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना विस्फोट हुआ। आज प्रदेश में 17,185 नए केस मिले हैं और 10 मरीजों की मौत हुई। लखनऊ में सबसे ज्यादा 2,392 नए मरीज मिले। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बाद सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद कर दिया है। इससे पहले 16 जनवरी तक स्कूल कॉलेज बंद रखे गए थे।
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में रविवार को गाजियाबाद में 2099, गौतमबुद्ध नगर में 1498, मेरठ में 1206 और वाराणसी में 537 नए केस मिले। प्रदेश के 10 जिलों गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजीपुर, चंदौली, बस्ती, बलिया, श्रावस्ती और भदोही में 10 मौतें भी हुई हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 3474 हो गई।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में दो लाख, 57, 694 कोरोना सैंपल की टेस्टिंग की गई है। जिसमें 17185 नए कोरोना पॉजिविट पाए गए। इसी दौरान 8802 लोग इसके संक्रमण से उबरे हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की कुल संख्या वर्तमान में एक लाख, तीन हजार 474 है। इनमें 1096 लोग ही अस्पताल में हैं। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है।
नोएडा से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह कोरोना संक्रमित
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पंकज सिंह ने खुद यह जानकारी ट्वीट कर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
