काल बनकर आया साल का आखिरी दिन, बर्थ डे पार्टी करने जा रहे दोस्तों की कार डंपर से भिड़ी, पांच की मौत

हनुमानगढ़ 

राजस्थान में साल के आखिरी दिन दर्दनाक हादसा हुआ। बर्थ डे  पार्टी मनाने जा रहे युवकों की कार एक डम्पर से जा भिड़ी। इससे पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। इस भीषण हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया।

नए साल पर प्रदेश के IAS और IPS को मिला पदोन्नति का तोहफा, यहां देखिए पूरी  लिस्ट

हादसा शनिवार को आधी रात के करीब हनुमानगढ़ जिले में  पल्लू थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर गांव बिसरासर में हुआ। कार और ट्रक के बीच आमने सामने की भीषण भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पल्लू चिकित्सालय से बीकानेर रेफर कर दिया गया।  मृतकों की पहचान हो गई है। सभी की उम्र 24 से 32 वर्ष के बीच की है।

पल्लू थाना अधिकारी गोपीराम ने बताया कि पल्लू से सरदार शहर की तरफ ईंटों से डम्पर जा रहा था। गांव बिसरासर से 6 कार सवार मेगा हाईवे की ओर बढ़े ही थे कि कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार आगे से एकदम पिचक गई।

मृतकों की पहचान राजू (24) पुत्र निराना राम मेघवाल, नरेश कुमार (28) पुत्र सुगनाराम मेघवाल, दानाराम (32) पुत्र बीरबल राम मीणा, बबलू (28) पुत्र मोहनलाल सिद्ध, मुरली (28) पुत्र भंवरलाल लाल शर्मा निवासीगण बिसरासर के रूप में हुई है। जबकि अशोक कुमार (30) पुत्र रामकुमार आच निवासी बिसरासर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 सभी युवक एक दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए निकले थे कि उनकी एसयूवी घर से कुछ ही दूरी पर डंपर से टकरा गई। दानाराम का जन्मदिन था तो सभी दोस्तों ने पहले मां ब्राह्मणी के धोक लगाने और फिर वहां से होटल जाकर खाना खाने का प्लान बनाया था। नरेश अपनी गाड़ी लेकर सभी दोस्तों को साथ गांव से रवाना हुआ था। गांव से बाहर निकलकर हाईवे पर चढ़ते ही ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद ईंटों से भरा डंपर सड़क पर पलट गया। पुलिस ने बताया कि डंपर का ड्राइवर फरार है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

नए साल पर प्रदेश के IAS और IPS को मिला पदोन्नति का तोहफा, यहां देखिए पूरी  लिस्ट

New Year Gift: NSC, डाकघर सावधि जमा, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज

रेलवे के इस ऑफीसर ने पहले तो ले लिया VRS और अब नौकरी वापस पाने को लगाईं अर्जी, सामने आई इसकी दिलचस्प वजह

किचकिच के बीच हुई कांग्रेस की फीडबैक मीटिंग में थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर पर बनी सहमति | सरकार पर अपनों के ही हमले पर गहलोत कुछ यूं बरसे

RGHS में गड़बड़ी, इन जिलों के इन मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ एक्शन, योजना से किया बाहर

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान के रुतबा को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने व्याख्याताओं की इस तबादला सूची पर लगाई रोक | जाहिदा खान ने सभी को खपा दिया था भरतपुर

कोविड वैक्सीन की तीनों खुराक लेने वालों को मिल सकता है तोहफा, इरडा ने बीमा कंपनियों को दिए ये निर्देश

वकीलों के सम्मलेन में उठा मामला; कुछ वकील ही कमाते हैं करोड़ों, जज भी दे देते हैं तारीख पर तारीख

देशभर की अदालतों में जजों के हजारों पद खाली, सामने आया चौंकाने वाला यह आंकड़ा

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला