नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। उनके प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। यह प्रमोशन Indian Railways के अफसरों का होगा। सरकारी आदेश के मुताबिक इन अफसरों को 7th Pay Commission के तहत प्रोन्नति दी जा रही है। केंद्र सरकार ने प्रमोशन देने की रिक्वेस्ट को मान लिया है। इससे वे 25350 रुपए एंट्री पे से 29500 रुपए एंट्री पे के लेवल में चले जाएंगे।
सरकार के ऑर्डर के मुताबकि रेलवे बोर्ड सचिवालय सेवा (RBSS) /रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सर्विस (RBSSS) के अधिकारियों का प्रमोशन इस साल होना। इन अधिकारियों को अंडर सेक्रेटरी/उप सचिव के रूप में प्रमोट किया गया है। प्रमोशन के साथ वेतन में लगभग 15,000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी होगी।
जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन 67700 रुपए है उनका वेतन बढ़कर 78800 रुपए महीना हो जाएगा। बेसिक वेतन बढ़ने के साथ महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA), परिवहन भत्ता (Transport allowance), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर बेसिक पे में सबसे ज्यादा फर्क देखने को आएगा। यह करीब 12 हजार रुपए तक बढ़ जाएगी।
सैलेरी का बैंड श्रेणी III के तहत आएगा जो कि सातवें वेतन मैट्रिक्स के अनुसार है। केंद्र सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट भारत के राष्ट्रपति से मंजूरी लेने के बाद प्रमोशन का आदेश जारी करेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
