अन्नदान से शुरू हुआ श्री महेश नवमी महोत्सव | भरतपुर में माहेश्वरी समाज ने 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन

भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति ने पांच दिवसीय श्री महेश नवमी महोत्सव की शुरुआत अन्नदान से की। आरबीएम अस्पताल स्थित अन्नपूर्णा रसोई में 200 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

भरतपुर। माहेश्वरी मंडल समिति, जिला भरतपुर के तत्वावधान में पांच दिवसीय माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस ‘श्री महेश नवमी’ समारोह का शुभारंभ सेवा और अन्नदान के साथ हुआ। पहले दिन समाज ने ‘अन्नदान महादान’ का संदेश देते हुए जरूरतमंदों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया।

समारोह के प्रथम दिवस सुधीर माहेश्वरी, पुत्र  लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी के सौजन्य से आरबीएम अस्पताल के पास स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई में करीब 200 जरूरतमंदों को खीर, पूरी, आलू-राजमा की सब्जी और दाल की प्रसादी वितरित की गई।

राजस्थान में खुला तबादलों का ‘दरवाजा’ | 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर, लेकिन इन कर्मचारियों पर अब भी रोक

इस अवसर पर श्री अन्नपूर्णा रसोई के संचालक विष्णु दत्त शर्मा ने माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी सहित सभी पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्य करता रहता है, जो समाज के लिए प्रेरणादायी और पुण्यदायी पहल है।

SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी, महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी, उपाध्यक्ष ललित कुमार माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी, राज किशोर माहेश्वरी, प्रह्लाद, सुमन, मनीषा, रेखा तथा रचना माहेश्वरी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय महेश नवमी महोत्सव के दौरान समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *