स्केट्स पर दौड़े नन्हे चैंपियन, गूंजा गौरव बेटी पार्क | भरतपुर में 3rd Skating Championship में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

भरतपुर के गौरव बेटी पार्क में आयोजित 3rd Skating Championship 2026-27 में भरतपुर और मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भरतपुर। गौरव बेटी पार्क, मुखर्जी नगर रविवार को स्केटिंग के रोमांच से गुलजार रहा, जहां आयोजित 3rd Skating Championship 2026-27 में भरतपुर और मथुरा की टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों तक ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान अंडर-4 से लेकर 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों के लिए 100, 200, 300, 500 और 1000 मीटर स्पीड स्केटिंग रेस आयोजित की गईं। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार के साथ जीत के लिए कड़ा मुकाबला किया और दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया।

दोस्त की चिता से लौटी… कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश | 24 घंटे में दो घरों में बिछ गई मातम की चादर

टूर्नामेंट डायरेक्टर भवेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना और स्केटिंग खेल को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कोच बंटी सैनी, रेफरी ऋषभ प्रताप सिंह एवं मोनू सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह, शुभम फौजदार, शहजाद, अनमोल, मनीष चाहर, दीपक शर्मा, देवांशु सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब डीजल भी बदलने वाला है! | सरकार की नई तैयारी, आपकी गाड़ी के टैंक में मिलेगा 15% नया बायोफ्यूल

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

आधार वालों के लिए बड़ी राहत | अब घर बैठे मुफ्त में जोड़ें Email ID, छह महीने तक नहीं लगेगा एक भी रुपया, ये होंगे फायदे

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *