कहानी
डॉ. अलका अग्रवाल
उस दिन कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाने, स्कूल से ही दोनों शिक्षक, सुरेश जी और रामनाथ जी साथ – साथ ही अस्पताल चले गए। सुरेश जी को शाम से ही बुखार, गला खराब, शरीर में दर्द जैसे लक्षण प्रकट होने लगे। उन्हें लगा कि शायद टीका लगवाने के कारण ही ऐसा हो रहा है। लेकिन, उन्होंने कोविड की आशंका के कारण स्वयं को घर में ही आइसोलेट कर लिया। 3 दिन बाद भी जब हालत ठीक ना हुई तो उन्होंने कोविड टेस्ट कराया, जो पॉज़िटिव आया। वे डॉक्टर की सलाह ले कर दवाई लेने लगे। तब उन्हें ध्यान आया कि उनके साथी शिक्षक रामनाथ जी से भी बात करनी चाहिए, कहीं वे भी तो बीमार नहीं हो गए। लेकिन रामनाथ जी बिल्कुल ठीक थे। रामनाथ जी ने बीमारी में सहानुभूति दिखाना तो दूर रहा, उल्टे चुटकी लेते हुए कहा, ” भाभी जी का टेस्ट करा लिया क्या? उनको भी तो हो ही गया होगा, कोरोना।…. क्या कहा, नहीं हुआ? क्या बात है भाई , कोई संबंध नहीं है क्या दोनों में।”
कटाक्ष करते हुए रामनाथ जी ने कहा। सुरेश जी का पहले से दुखी मन और भी अधिक दुख से भर गया। कष्ट और पीड़ा के बीच भी व्यंग्य करने से नहीं चूकते हैं लोग। कैसी मानसिकता है ये। वे सोच ही रहे थे कि उनके मोबाइल की घंटी बजी। उनके स्कूल के ही दूसरे शिक्षक, इकबाल जी बोल रहे थे, ” सुरेश भाई साहब, आप तो बिल्कुल पराया समझते हैं हमें। मुझे तो आज ही पता चला कि आप कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दुख- सुख में अपने ही काम आते हैं। कोई भी जरूरत हो, तो मुझे बताएं। भाभीजी भी परेशान हो रही होंगी। हम लोग तो एक परिवार की तरह ही हैं। “
इकबाल जी की आत्मीयता और इंसानियत से भरी हमदर्दी ने उस घाव पर मरहम लगा दिया था, जो थोड़ी देर पहले रामनाथ जी ने दिया था। सुरेश जी ने कहा, “बिल्कुल इकबाल जी, ऐसे समय में आप जैसे लोगों का ही सहारा है। कोई जरूरत होने पर आपको ही बताएंगे।” अब सुरेश जी के चेहरे पर बीमारी में भी चमक थी और वे सोच रहे थे सच में दुनिया में भांति भांति के लोग होते हैं।
(लेखिका सेवानिवृत कॉलेज प्राचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
