आगरा
पेट्रोल पंप का कैश लेकर जा रहे कर्मचारी को सोमवार सुबह हाईवे पर बदमाशों ने निशाना बना लिया। छलेसर के पास झाड़ियाें में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने रिवाल्वर तानकर कर्मचारी से 5.23 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक कर रही है।
घटना सोमवार सुबह 10.30 बजे की है। छलेसर के पास हाईवे पर हर्षवर्धन शर्मा के राज आटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप पर छलेसर निवासी कर्मचारी विशन सिंह पेट्रोल पंप का कैश एक बैग में भरकर इसे संजय प्लेस स्थित SBI में जमा कराने बाइक से जा रहे थे। बैग में सवा पांच लाख रुपए थे। छलेसर फ्लाई ओवर से आगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर रसोई रतन रेस्टोरेंट के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने विशन को रोक लिया। उनके बाइक लगाते ही बदमाशों ने कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिया और बैग लूटकर भाग गए।
पेट्रोल पंप कर्मचारी ने लूट की सूचना अपने मैनेजर और पुलिस की दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर एक प्लांट में बदमाशों की बाइक और एक्टिवा मिली है। बाइक पर नंबर भी नहीं है। माना जा रहा है कि बदमाश बाइक और एक्टिवा छोड़कर दूसरी गाड़ी से भाग गए।
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर निरीक्षण कर चेकिंग के आदेश दिए है। पुलिस पूरे शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही है। फिरोजाबाद बार्डर पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
