जालंधर
पंजाब के जालंधर शहर में बुधवार को दिनदहाड़े हथियारों से लैस होकर आए नकाबपोश बदमाश PNB से 16.93 लाख लूट कर ले गए। बदमाश बैंक के खुलते ही उसमें घुसे और डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बैंक शहर के बेहद पॉश इलाके ग्रीन माडल टाउन में स्थित है।
डकैतों की संख्या तीन बताई जा रही है और वे पैदल ही बैंक तक पहुंचे थे। उन्होंने जैकेट में दातरें छुपा रखी थी। एक लुटेरे के पास देसी कट्टा भी था। तीनों डकैतों बैंक में मौजूद तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों को लाकर रूम में बंद कर दिया और कैशियर को काबू करके करीब 45 मिनट तक लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक खुलते ही एंट्री की और दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। इसके बाद उन्होंने बैंक के स्टाफ को हथियारों की नोक पर धमाका कर स्ट्रॉन्ग रूम की चाबियां छीन ली और नकदी बैग में भरकर फरार हो गए।
सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ
डकैत जाते-जाते बैंक में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। डकैती की वारदात के बाद हड़कंप मच गया। बदमाशों के फरार होने के बाद बैंक स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इलाके की नाकाबंदी भी करा दी गई है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और लुटेरों को तलाशा जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
लुटेरों के पास थे देसी कट्टे और धारदार हथियार
पुलिस के अधिकारियों के अनुसार लुटेरों के पास सिर्फ धारदार हथियार ही नहीं थे, बल्कि देसी कट्टे भी थे। बैंक में तीन लुटेरे घुसे थे, जिन्होंने नकाब पहन रखे थे। लुटेरे बैंक खुलते ही दाखिल हो गए और स्टाफ पर हथियार तान कर 16 लाख 93 हजार रुपए लूट कर ले गए।
पुलिस खंगाल रही आसपास के सीसीटीवी
हालांकि लुटेरे बैंक के सीसीटीवी की डीवीआर ले गए हैं, लेकिन पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि बैंक में कुछ खुफिया कैमरे भी लगे हुए हैं। उनकी फुटेज खंगालने के लिए पुलिस की एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। इसके अलावा लुटेरों को पकड़ने के लिए पीएनबी बैंक के आसपास लगे सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज आज की ही नहीं, बल्कि कुछ दिन पुरानी भी खंगाली जाएगी ताकि पता चल सके कि क्या लुटेरों ने बैंक की रेकी की थी? वे किस रास्ते से आए और किस रास्ते से गए, सारी मूवमेंट देखी जाएगी।
पहले कैशियर को निशाने पर लिया
डकैतों पहले बैंक में घुसते ही कैशियर को निशाने पर लिया और उससे चाबियां लेकर कैश लूट ले गए। लेकिन डकैत लॉकरों तक नहीं पहुंच पाए मॉडल। टाउन को अमीरों या उच्च वर्ग का एरिया भी कहा जाता है। इस क्षेत्र के लोगों के बैंक में ही बने लॉकरों में करोड़ों के कीमती आभूषणों से लेकर कई दस्तावेज जमा कराए हुए हैं। यदि लॉकरों तक डकैत पहुंच जाते तो कई लोगों का बड़ा नुकसान हो सकता था। लूट की घटना की खबर बहुत सारे लोग बैंक पहुंच गए और अपने-अपने लॉकरों को खंगालने लगे।
बैंक में नहीं था सुरक्षा गार्ड
एडीसीपी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं है। एक साफ सफाई के लिए रखा केयर टेकर ही सारी व्यवस्था देखता है। सुबह जब उसने बैंक खोला और साफ सफाई की। उसी वक्त लुटेरे बैंक में उसके साथ घुस गए थे। उसे हथियार की नोक पर कोने में बिठा दिया।
पंजाब में बढ़ा रहीं बैंक लूट की घटनाएं
पंजाब में बैंक लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी महीने तरनतारन में बैंक में घुसकर 50 लाख रुपये लूटे जा चुके हैं। घटना जंडियाला रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की थी। यहां घुसे दो लुटेरों ने केवल डेढ़ मिनट में 50 लाख रुपये लुट लिए थे। लुटेर बाइक पर सवार होकर बैंक आए थे।
अक्टूबर 2020 में चार हथियारबंद लुटेरों ने आदमपुर में यूको बैंक में घुसकर लूट की वारदात अंजाम दी थी। उन्होंने गार्ड की हत्या करने के बाद छह लाख रुपये लूट लिए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
