जयपुर
राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दिनों प्रतिनियुक्तियों को रद्द करने के आदेश के बाद अब अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल (ACS) की सफाई आई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों जारी आदेशों में शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्तियों को रद्द कर दूसरे विभागों में काम कर रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को वापस घर बुला लिया था।
इसी गफलत के चलते शिक्षा विभाग में ही प्रतिनियुक्ति पर लगे अपने विभाग के कर्मचारियों को भी कार्यमुक्त कर उनके मूल स्थान पर भेज दिया गया था। यानी शिक्षा विभाग ने अपने यहां के ही डेपुटेशन कैंसिल कर दिए। इस गफलत के चलते शिक्षा विभाग में डेपुटेशन पर चल रहे कार्मिकों को ही रिलीव करना शुरू कर दिया गया। पर अब ACS ने इसे लेकर सफाई दी है और एक संशोधित आदेश जारी किया है।
ACS ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग के खुद के कार्यालयों में डेपुटेशन पर लगे शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रतिनियुक्तियों के आदेश रद्द नहीं किए गए हैं। यानी उनका डेपुटेशन जारी रहेगा। आपको बता दें कि विभाग में कई योजनाओं में कार्यरत टीचर्स व कर्मचारी डेपुटेशन पर ही है। उन योजनाओं में किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं होती। ऐसे में डेपुटेशन से ही योजनाएं चलती है। गोयल के आदेश के बाद योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कई अधिकारियों ने तो इन्हें रिलीव भी कर दिया। हालांकि उस आदेश में ही स्पष्ट था कि शिक्षा विभाग में डेपुटेशन जारी रहेगा।
अब रिलीविंग आदेश होंगे निरस्त
अब ACS एक संशोधित आदेश जारी करके स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी व टीचर्स को शिक्षा विभाग में डेपुटेशन पर होने पर रिलीव नहीं किया जाएगा। साथ ही अगर कोई कार्मिक रिलीव किया गया है तो उसके आदेश तुरंत निरस्त किया जाएं। संशोधित आदेश में लिखा गया है कि शिक्षा विभाग में ही किसी भी स्तर पर कार्य व्यवस्था या अस्थायी प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षकों, कार्मिकों या अन्य विभागों या कार्यालयों में राजस्थान सेवा नियम 1951 के नियम 144 क के तहत प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कार्मिकों पर यह नियम लागू नहीं होगा। ऐसे में शिक्षा विभागीय स्तर पर अस्थायी प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति निरस्त करना आवश्यक नहीं होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
