भरतपुर
राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं डीग कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र मथुरा बाईपास पर अपने जन्म दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भरतपुर की जनता का मेरे ऊपर हमेशा से आशीर्वाद रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और सम्मान मुझ पर इसी तरह बना रहे यही मेरी कामना है। उन्होंने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक विश्वेंद्र सिंह ने ब्रज के आराध्य देव गिर्राज जी के उच्चारण से की। पंडित मनु मुद्गल द्वारा पूजा-अर्चना कराई। उसके बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
51 किलो की माला व साफा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह का कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों इंद्रजीत भारद्वाज, दीपक मुदगल पार्षद, श्रीराम चंदेला, गौरव शर्मा, दयाचंद पचौरी, समंदर सिंह, पार्षद उदय सिंह, गंगाराम पाराशर, राहुल गहलोत, सचिन शर्मा, राजन सोलंकी हेमराज आदि ने 51 किलो की माला व साफा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भरतपुर के आराध्य देव बांके बिहारी मंदिर के महंत पंडित राम भरोसी द्वारा विधायक विश्वेंद्र सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बिहारी जी का दुपट्टा एवं प्रसाद भेंट किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ब्रज क्षेत्र के आराध्य देव गिर्राज जी की प्रतिमा कनिष्क उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाते हुए सुभाष भारद्वाज द्वारा निर्मित किया गया, जिस प्रतिमा का पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के अंत में नगर निगम भरतपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंद्रजीत भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर अभिजीत कुमार, उप महापौर गिरीश चौधरी, श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. लोकेश शर्मा एवं मंत्री जीवन लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष इंदु शेखर शर्मा, ग्रामीण वितरक फाउंडेशन के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा, परशुराम सेना के अध्यक्ष इंजीनियर पियूष शर्मा, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष घन सुंदर दारापुरिया, जिला इंटक अध्यक्ष शिव सिंह, जिला जाटव महासभा के अध्यक्ष मुकेश पप्पू, कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगराम धाकड़, डॉक्टर सुरेश यादव, महेंद्र तिवारी, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, साहब सिंह चौधरी, जगदीश बंजी लक्ष्मीनारायण खरेरा, पूर्व सरपंच विनीत भारद्वाज, गिर्राज चाहर, तरुण भारद्वाज, सत्तू बैसला, अनुराग पंच, सिमको बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृपाल ठेनुआ, जुगल सैनी, गोविंद, महेश मदेरणा, दिनेश सोगरवाल, डॉ.निरंजन जघीना, राजू खान, अतुल मित्तल सीए, राजाराम भूतोली, श्रीकांत शर्मा, रेनू गोरावर, चंदा पंडा, शैलेश पाराशर, देवेंद्र, प्रकाश, अशोक लवानिया, चतर सिंह सैनी, रामेश्वर सैनी, अनिल शर्मा, मनोनीत पार्षद रमेश पाठक, नारायण लाल सैनी, योगेंद्र सिंह गप्पू सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
ये भी पढ़ें
- चिकित्सकों के लिए कानूनी ढाल तैयार | डीएमए इंडिया ने बनाई राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर्स टीम, सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट तक मजबूत नेटवर्क
- उदयपुर से दिल्ली तक नाम रोशन | पीयूषा शर्मा को पीएम फेलोशिप, ब्रोकली पर होगा हाई-लेवल रिसर्च
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
- शतरंज से तेज़ हो रहा दिमाग | भरतपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- खेती से कमाई का नया फार्मूला | एमपीयूएटी में अमरुद आधारित बागवानी पर 36 किसानों को मिला प्रशिक्षण और संसाधन
वार्ड 43 में वृक्षारोपण कर मनाया विश्वेंद्र सिंह का जन्मदिन
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम डीग कुम्हेर के विधायक महाराज विश्वेंद्र सिंह के 59 वें जन्मदिन के अवसर पर वार्ड 43 में वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया गया। पार्षद दीपक मुदगल ने कहा कि विश्वेंद्र सिंह भरतपुर की जनता के दुख सुख और प्रत्येक समस्या में शामिल रहते हैं। उन्होंने हमेशा समस्या को मध्यस्थता कर सुलझाने का प्रयास किया। दीपक मुदगल सहित समाजसेवी अनुराग पंच, इन्जी तरुण भारद्वाज, दीन दयाल शर्मा, युवराज सिंह, नवेद, वसीम, कार्तिक मुदगल ने विश्वेंद्र सिंह से छोटे पौधे को हाथ लगवाकर पार्क में रोपण किया।
