जयपुर
राज्य में नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए अब एक ही टेस्ट कॉमन इलेजिबिलिटी टेस्ट ‘CET’ देना होगा। परीक्षा के लिए कार्मिक विभाग ने विस्तृत गाइडलाइन 23 जून को जारी कर दी । इसके आधार पर सभी विभागों में 20 तरह की भर्तियां हो सकेंगी। प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं के गैर तकनीकी पदों के लिए इस टेस्ट को क्लीयर करना अनिवार्य होगा। इस पात्रता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ही नियुक्ति दी जाएगी।परीक्षा के लिए एक बार ही पंजीयन कराना होगा। इससे बार बार फीस भी नहीं देनी होगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोजित करेगा परीक्षा
इस परीक्षा का आयोजन हर साल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से किया जाएगा। ग्रेजुएट और सीनियर सेकंडरी योग्यता के आधार पर करीब बीस विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रश्नपत्र के आधार पर एक ही चरण में होगी। राजस्थान प्रशासनिक सेवा का एक अधिकारी समन्वयक होगा।
तीन साल होगी परीक्षा की वैधता
इस परीक्षा की वैधता तीन साल की होगी। एक बार परीक्षा देने के बाद तीन साल तक उन्हीं अंकों के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। परीक्षा में किसी तरह का कोई उत्तीर्णांक नहीं होगा बल्कि किसी पद विशेष की भर्ती के समय इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाएगा। जितनी बार चाहें उतनी बार यह परीक्षा दे सकते हैं।अभ्यर्थी अंक सुधार के लिए बार बार CET दे सकता है या फिर अपने अधिकतम अंकों के आधार पर तीन साल आवेदन कर सकता है।
ग्रेजुएट के लिए इन पदों पर मिलेगी नौकरी
जिलेदार, जूनियर एकाउंटेंट, टीआरए, टेक्स असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज ऑफिसर, मैनेजर इंडस्ट्रीयल एस्टेट, इंडस्ट्रीज इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर, कॉर्डिनेंटर ट्रेनिंग, कॉर्डिनेंटर सुपरवाइजर, डिप्टी जेलर, असिस्टेंट जेलर, पटवारी, विलेज डवलपमेंट ऑफिसर, हॉस्टल सुपरिडेंट ग्रेड सेकेंड
सीनियर सेकेंडरी के लिए ये हैं पद
लेबोरेटरी इंचार्ज, फोरेस्टर, हॉस्टल सुपरिडेंट, क्लर्क ग्रेड सेकेंड (RPSC, सचिवालय), जूनियर असिसटेंट, पंचायत राज में एलडीसी, जमादार ग्रेड सेकेंड
ये भी पढ़ें
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
