प्रदेश के कॉलेजों से 2025 -26 में इतने प्रिंसिपल, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता हो जाएंगे रिटायर, इनमें RVRES के शिक्षक भी शामिल | यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें आपके जिले से कौन हो रहा है रिटायर
प्रिंसिपल, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, और व्याख्याताओं की कमी से जूझ रहे प्रदेश के सरकारी कॉलेजों से साल 2025-26 में 211 प्रिंसिपल, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता और शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। इनमें RVRES के व्याख्याता और अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। कॉलेज आयुक्तालय ने शुक्रवार को रिटायर होने वाले इन कर्मचारियों की अंतरिम लिस्ट जारी की। फाइनल लिस्ट 25 जुलाई को सरकार के पास भेजी जाएगी। इसके बाद इन कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के आदेश जारी हो जाएंगे।
जारी अंतरिम सूची के अनुसार साल 2025-26 में कॉलेज शिक्षा के जो कर्मचारी और अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं वे सभी राजकीय महाविद्यालय, गर्ल्स कॉलेज, विधि महाविद्यालय, स्कूल ऑफ आर्ट्स में पदस्थ हैं। रिटायर होने वालों में 17 प्रिंसिपल,107 प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और सहायक निदेशक, एक पुस्तकालयाध्यक्ष और 51 अशैक्षणिक कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा इसी अवधि में RVRES के 28 व्याख्याता और सात अशैक्षणिक कर्मचारी रिटायर होने जा रहे हैं। नीचे देखिए पूरी लिस्ट:
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें