सकारात्मक सोच
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक
समाज को नकारात्मकता के माहौल से निकाला जाए। हमारे समाज में ही कुछ दुष्ट प्रवृत्ति के लोग हैं जो यह चाहते हैं कि नकारात्मकता का यह माहौल समाज में बना रहे। ऐसी शिक्षकों की भी नकारात्मक छवि स्थापित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसलिए समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का कार्य करने की जरूरत है और इसमें मीडिया इस बदलाव की संवाहक बन सकती है। कुछ ऐसे ही विचारों पर मंथन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मीडिया टोली की चार दिनों तक चली क्षेत्रश: बैठकों में हुआ। इसमें चर्चा हुई कि आखिर समाज को इस नकारात्मकता के माहौल से कैसे निकाला जाए। बैठकों में तय किया गया कि संगठन के कार्यकर्त्ता मीडिया के माध्यम से सकारात्मक वातावरण निर्मित कर समाज को नकारात्मकता के माहौल से बाहर निकालें।
श्रेष्ठ प्राचीन परम्पराओं को स्थापित करें: महेंद्र कपूर
इन बैठकों का समापन भाषण पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र की बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अ भा संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर ने दिया। उन्होंने कहा कि यह समय निराशा का चल रहा है, हम सब इस निराशा के वातावरण को दूर करने का प्रयास करें और अपनी श्रेष्ठ प्राचीन परम्पराओं को स्थापित करें। इसके लिए हमारी प्रांत, जिला एवं विकास खंडों की मीडिया टोलियां सक्रिय हों और मीडिया के सभी संसाधनों का सदुपयोग करते हुए शैक्षिक महासंघ के अच्छे कार्यों को शिक्षकों एवं समाज तक ले जाकर अन्यान्य संगठनों के लिए भी आदर्श बनें।
शिक्षा जगत में नए प्रतिमान स्थापित करें: प्रो.जे.पी.सिंघल
पहले दिन महासंघ की दक्षिण मध्य क्षेत्र की बैठक हुई। इसमें महासंघ के अ.भा. अध्यक्ष प्रो. जे.पी. सिंघल ने आह्वान कि भारतीय चिंतन और भारतीय संस्कृति को साथ लेकर अपने कार्य-व्यवहार के माध्यम से हम शिक्षा जगत में नए प्रतिमान स्थापित करें। सिंघल ने मीडिया के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से हम महासंघ द्वारा शिक्षा व शिक्षकों के क्षेत्र में किए जा रहे अच्छे कार्यों के साथ-साथ अपने वैचारिक अधिष्ठान को शिक्षकों व समाज तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने महासंघ द्वारा विभिन्न सम सामयिक विषयों पर आयोजित अखिल भारतीय शोध लेखन प्रतियोगिता में महाविद्यालयीन एवं स्कूली शिक्षकों की अधिकाधिक सहभागिता का भी आह्वान किया। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री शिवानन्द सिंदनकेरा ने मीडिया टोली की चार दिवसीय क्षेत्रश: बैठकों की प्रस्तावना रखते हुए मीडिया के कार्य व महत्व पर प्रकाश डाला।
कम शब्दों में रखें अपनी बात: ओमपाल सिंह
दूसरे दिन महासंघ की उत्तर मध्य क्षेत्र की बैठक हुई। इसमें महासंघ के अ. भा. सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहा कि हम मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए कम शब्दों में अपनी बात प्रभावी तरीके से रखें। मीडिया कार्यकर्ताओं की समझ बढ़े। कार्यकर्ताओं को ऊंचा मन लेकर चलना पड़ेगा, प्रत्येक कार्यकर्ता तक इस संदेश को लेकर जाना होगा।
चुनौतियों को अवसर में बदलें: महेंद्र कुमार
बैठक के तृतीय दिवस पूर्वोत्तर एवं मध्य पूर्व क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि हमें चुनौतियों को अवसर के रूप में उपयोग करना होगा। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में मीडिया टोली की बड़ी भूमिका है। अपनी भूमिका को समझते हुए हमारी मीडिया टोली आगे बढ़े तो हम समाज में एक सकारात्मक वातावरण खड़ा करने में सफल होंगे।
चतुर्दिवसीय इस बैठक में अ. भा. मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख विजय कुमार सिंह ने मीडिया टोली का विस्तार, उसकी नियमित बैठकें, परस्पर संवाद एवं कार्य विभाजन तथा मीडिया के सभी संसाधनों का सावधानी पूर्वक प्रभावी सदुपयोग करते हुए अपने कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने 27-28 मई को महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय मीडिया कार्यशाला की जानकारी देते हुए उसमें सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से अनिवार्यतः उपस्थित रहने का अनुरोध किया। मीडिया टोली के उत्तर क्षेत्र प्रभारी दर्शन भारती ने देश भर के मीडिया कार्यकर्ताओं को ‘समाचार लेखन, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में हमारी भूमिका एवं सावधानियां’ विषय पर मीडिया की बारीकियों से अवगत कराया।
ये भी पढ़ें
- अब सिर्फ एक स्कैन से खुलेगी थानेदार से लेकर कमिश्नर तक की पूरी कुंडली, जानिए क्या है नया प्लान?
- राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में बड़ा बदलाव: मुख्य सचिव के तीखे तेवर और 669 कॉलेजों के लिए नया फरमान | जानिए अब क्या बदलने वाला है?
- राजस्थान SI भर्ती-2016 में अब बदलेगा पदों का गणित, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 180 दिन में नए सिरे से तय होगी मेरिट और वरिष्ठता
- 12 साल से पति का इंतजार, फिर भी नहीं टूटा सुहाग का विश्वास, अपना घर आश्रम में 212 से अधिक महिला प्रभुजियों ने रखा करवाचौथ व्रत
- सफाई ठेकों के बिल और MB भरवाने का खेल, 65 हजार की रिश्वत लेते विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
- पढ़ाई और जिंदगी के तनाव से कैसे निपटें छात्राएं? भरतपुर के कन्या महाविद्यालय में मनोचिकित्सक ने बताए जरूरी उपाय
- रंगों से दिया मतदान का संदेश, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में काजल और राखी ग्रुप ने मारी बाजी
- PNB में FD तोड़कर डकार गए करोड़ों, खाते में बचे सिर्फ 16 रुपये; मैनेजर समेत 5 सस्पेंड | 35 करोड़ के गबन की आशंका
- 10 लाख के बिल का भुगतान अटका, कमीशन के खेल में फंसा JEN, ACB ने 70 हजार लेते दबोचा
- दौसा में सूफी हकीमुद्दीन शाह के उर्स में उमड़ी भीड़, कव्वाली और लंगर के बीच आज होगी कुल की रस्म
अ. भा. मीडिया टोली के दक्षिण क्षेत्र प्रभारी प्रो. सुभाष आठवले ने महासंघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं देश भर के मीडिया कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्वयं भी इस शोध लेखन प्रतियोगिता में सहभागिता करें तथा अधिकाधिक शिक्षकों को इस शोध लेखन प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।
बैठक का संचालन प्रथम एवं अंतिम दिन प्रो. सुभाष आठवले ने, द्वितीय दिवस दर्शन भारती ने और तृतीय दिवस पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रभारी ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ने किया। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारियों, अ भा मीडिया टोली, राज्यों के अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रमुखों, सह प्रमुखों तथा राज्य मीडिया टोली के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
