नई हवा ब्यूरो
उदयपुर। आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के जीएसटी रिटर्न में घपला सामने आया है। इस घपले को केन्द्रीय वस्तु और सेवाकर विभाग ने जांच के दौरान पकड़ा है। मामला आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी उदयपुर से जुड़ा हुआ है। केन्द्रीय वस्तु और सेवाकर विभाग की उदयपुर एंटी इवेजन शाखा ने ही इस मामले को पकड़ा है। इसके अनुसार उदयपुर की इस सोसायटी द्वारा 36 करोड़ 8 लाख रुपए के इनपुट टेक्स क्रेडिट नियम विरुद्ध लिए गए थे। इसी में से केन्द्रीय वस्तु और सेवाकर विभाग ने 19 करोड़ 6 लाख रुपए की जीएसटी की रिकवरी की है।
जानकारी के अनुसार केन्द्रीय वस्तु और सेवाकर विभाग की एंटी इवेजन शाखा द्वारा बड़े करदाताओं के रिटर्न्स एवं उनके द्वारा उपयोग में ले ली गई इनपुट टेक्स क्रेडिट को डाटा माइनिंग और टेक्सपेयर्स द्वारा फाइल किए गए जीएसटी रिटर्न्स को प्रक्रिया के तहत जांचा जा रहा था। इसी दौरान आदर्श क्रेडिट कोपरेटिव सोसायटी उदयपुर द्वारा नियम विरूद्व 36 करोड़ 8 लाख इनपुट टेक्स क्रेडिट का उपयोग किया जाना पाया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा जो अयोग्य इनपुट पर क्रेडिट लिया गया था वह संस्था को जीएसटी के प्रावधानों 17(2), 17 (4) सीजीएसटी एक्ट सपठित रूल 42 सीजीएसटी एक्ट के अंर्तगत अनुमत नहीं था। क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा टेक्सेबल ओर एग्जेम्प्ट दोनों प्रकार की सर्विसेज प्रोवाइड की जाती थी। जिस पर उपलब्ध इनपुट टेक्स क्रेडिट का उपयोग अनुपातम्क तरीके से किया जाना था और शेष इनपुट टेक्स क्रेडिट को नियमानुसार फाइनेंसियल रिटर्न में रिवर्स किया जाना था जो कि आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा नहीं किया गया।
लिक्विडेटर के सहयोग से की रिकवरी
आपको बता दें कि आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी 29 नवम्बर, 2019 से लिक्विडेशन प्रक्रिया के अंर्तगत है। लिक्विडेटर को सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है। जब इस घपले की बात सामने आई तो केन्द्रीय वस्तु और सेवाकर विभाग की उदयपुर एंटी इवेजन शाखा ने लिक्विडेटर को मामले की जानकारी दी और उनसे जांच प्रक्रिया और रिकवरी के लिए सहयोग मांगा। लिक्विडेटर ने आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के सभी पूर्व संबंधित कर्मचारियों से वार्ता करके तथा टेक्स कंसलटेंट से विचार विमर्श करके इस पर सहमति दे दी। लिक्विडेटर 19 करोड़ 6 लाख रुपए की क्रेडिट के रिवर्सल के लिए सहमत हुए जिसके लिए लिक्विडेटर द्वारा भुगतान के लिए एक पूर्व कर्मचारी को अधिकृत कर दिया गया। जिस पर 19 करोड़ 6 लाख रुपए की क्रेडिट 27 अप्रेल, 2021 को रिवर्स कर दी गई। शेष राशि के रिवर्सल के लिए भी विभाग कोशिश कर रहा है। फ़िलहाल मामले की जांच अभी चल रही है।
ये भी पढ़ें
- 7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र
- FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल
- बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन
- बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
- भरतपुर के नरेंद्र ‘निर्मल’ को मिला प्रतिष्ठित ‘पंडित बाल गोविंद शर्मा ब्रजभाषा गजल पुरस्कार-2026’
- अब GST अपील के लिए नहीं लगेंगे दिल्ली के चक्कर | जयपुर से शुरू हुई GSTAT की सुनवाई, कारोबारियों को बड़ी राहत
- कट्टे की नोक पर नाबालिग से दरिंदगी पड़ी भारी | POCSO कोर्ट ने आरोपी सागर को सुनाई 10 साल की सजा
- PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम
