पटना
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बिहार अब 15 तक पूरा ‘लॉक’ रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही अपने ट्विटर हैंडल से 4 मई मंगलवार को पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया । उन्होंने बताया कि राज्य में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस बारे में विस्तृत गाइडलाइन आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की बैठक के बाद जारी की जाएगी। हाईकोर्ट की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद बिहार सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है।
सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है कि ‘कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया है।
कई संगठन कर रहे थे मांग
आपको बता दें कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) यानी आइएमए (IMA) के डॉक्टर, पटना एम्स (Patna AIMS) के डॉक्टर, कैट (CAIT) से जुड़े व्यवसायियों के अलावा इंजीनियरों के संगठन बेसा भी लगातार मांग कर रहे थे। पटना हाईकोर्ट (Patna Highcourt) ने भी 3 मई सोमवार को इस मसले पर राज्य सरकार से जवाब मांगा था। शाम तक विस्तृत गाइडलाइन लाइन जारी होने के बाद पता चलेगा कि पूर्ण लॉकडाउन में किन सेवाओं को छूट मिलेगी और कौन सी सेवाएं पूर्णत: बंद कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हर रोज 13 से 15 हजार तक नए मरीज मिल रहे हैं। स्थिति की समीक्षा के बाद सरकार 15 मई से आगे के लिए फैसला लेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य में कोविड की स्थिति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक की थी। इस क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशासन और पुलिस कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराए। उच्चस्तरीय बैठक के पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वयं शहर का जायजा लिया। चिकित्सकों के समूह द्वारा 15 दिनों के लॉकडाउन का परामर्श दिया जा रहा है।
हाईकोर्ट ने लॉकडाउन न लगाने पर जताई थी नाराजगी
इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने बिहार में लॉकडाउन न लगाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। सोमवार को कोरोना पीड़ितों के इलाज के संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल पूछा था। हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता से कहा था कि वो राज्य सरकार से बात करें और आज यानी चार मई को बताएं कि राज्य में लॉकडाउन लगेगा या नहीं। कोर्ट ने इसके साथ ही ये कहा था कि अगर इस पर आज कोई निर्णय नहीं आता है तो हाईकोर्ट कड़े फैसले ले सकता है। माना जा रहा है कि कोर्ट के कड़े रुख के बाद बिहार सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया।
ये भी पढ़ें
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
