भरतपुर
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सिमको वेगन फैक्ट्री (टीटागढ़ वैगंस लिमिटेड) के श्रमिकों पर 16 अप्रेल को पुलिस ने लाठी चार्ज कर तितर-बितर कर दिया और 3 श्रमिक नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
आंदोलनकारी श्रमिक शुक्रवार को प्रातः 5:00 बजे ही अपना विरोध दर्ज कराने के लिए फैक्ट्री के गेट के बाहर पहुंच गए। मजदूरों की एकत्रित होती हुई भीड़ को देखकर भारी पुलिस जाब्ता के साथ पुलिस थाना उद्योग नगर मौके पर पहुंची और उन मजदूरों को तितर-बितर कर दिया। तीन मजदूर नेता कृपाल सिंह, पूरन सिंह और मुकेश बाल्मीकि को बात करने के बहाने थाने ले गए जहां उनको 151 में बंद कर दिया गया।
कलक्टर – एसपी को दिया ज्ञापन
मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी से आक्रोशित हुए श्रमिकों ने जिला कलेक्टर भरतपुर के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गिरफ्तार नेताओं को छोड़ने, सिमको प्रबंधन से मजदूरी का पूरा पैसा दिलाने आदि की मांग की गई। पुलिस कार्रवाई को लेकर मजदूरों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया और पुलिस पर फैक्ट्री प्रबंधन के इशारे पर कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया गया। गिरफ्तार श्रमिक नेताओं को पुलिस द्वारा तहसीलदार कुम्हेर के समक्ष शाम को पेश किया गया जहां तहसीलदार को तीनों नेताओं को स्वयं के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। फैक्ट्री के श्रमिकों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ₹200 रोज की दर से ठेकेदार के माध्यम से भुगतान कर रहा है जिसको लेकर सिमको के श्रमिकों में रोष व्याप्त है।
ये भी पढ़ें
- NEET लीक केस पर PM मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनी हाई-पावर टास्क फोर्स, इसरो-आईबी के दिग्गज संभालेंगे कमान
- CBI के शिकंजे में रेलवे का बड़ा अफसर | वंदे भारत में होनी थी रिश्वत की डिलीवरी, खुला करोड़ों के बिलों का खेल
- बैंक में घुसीं पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी, बहस के बाद मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख पुलिस भी हैरान
- धरती को बचाने का संकल्प | कोटा में बरगद-पीपल से लेकर जामुन तक लगाए गए छायादार और फलदार पौधे
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या मोदी सरकार ने पहले ही ध्वस्त कर दी विपक्ष की पूरी बिसात? जानें पूरी कहानी
