विशाखापत्तनम
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 15 अप्रेल को तीन महिलाओं और दो बच्चों सहित छह लोगों की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 49 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना विशाखापत्तनम शहर के बाहरी इलाके के पेनदुर्थी ब्लॉक के जुट्टाडा गांव की है। मृतकों की पहचान बाम्मीदी रामाना (57), उनकी बहू बाम्मीदी ऊषा रानी (30), उनके बच्चे बाम्मीदी विजय (4), बाम्मीदी उर्वर्षी (6 महीने) और उनकी मांग अल्लू रामा देवी (53) और उनकी कजिन नाकेट्टलू अरुणा (37) के रूप में हुई है।
विशाखापत्तनम के एसीपी (वेस्ट) वी श्रीपाद राव ने बताया कि आरोपी बट्टीना अप्पाला राजू (49) इसी गांव में मृतकों के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अप्पाला राजू और रामाना परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था और झड़प हो चुकी थी। गुरुवार सुबह राजू रामाना के घर में घुसा और सो रहे सभी छह लोगों का दरांती से गला रेत डाला। इसके बाद वह सीधा पुलिस थाने पहुंचा और खुद को कानून के हवाले कर दिया। राजू के मन में रामाना परिवार के खिलाफ काफी गुस्सा था। रामाना के बेटे विजय किरण ने 2018 में उसकी 20 वर्षीय बेटी को अवैध संबंध में फंसाकर कथित तौर पर रेप किया था। विजय के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था और इसकी जांच चल रही थी
अधिकारी ने कहा, आरोपी विजय किरण की हत्या करना चाहता था, लेकिन वह घर पर नहीं था। लेकिन बदले की आग में आरोपी ने घर में मौजूद अन्य लोगों की जान ले ली। गांव में तनाव की स्थिति है। परिवार के लोगों की हत्या की खबर सुनकर विजय किरण गांव आया और उसने रिश्तेदारों के साथ राजू के घर के बाहर धरना दिया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
