विशाखापत्तनम
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 15 अप्रेल को तीन महिलाओं और दो बच्चों सहित छह लोगों की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 49 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना विशाखापत्तनम शहर के बाहरी इलाके के पेनदुर्थी ब्लॉक के जुट्टाडा गांव की है। मृतकों की पहचान बाम्मीदी रामाना (57), उनकी बहू बाम्मीदी ऊषा रानी (30), उनके बच्चे बाम्मीदी विजय (4), बाम्मीदी उर्वर्षी (6 महीने) और उनकी मांग अल्लू रामा देवी (53) और उनकी कजिन नाकेट्टलू अरुणा (37) के रूप में हुई है।
विशाखापत्तनम के एसीपी (वेस्ट) वी श्रीपाद राव ने बताया कि आरोपी बट्टीना अप्पाला राजू (49) इसी गांव में मृतकों के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अप्पाला राजू और रामाना परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था और झड़प हो चुकी थी। गुरुवार सुबह राजू रामाना के घर में घुसा और सो रहे सभी छह लोगों का दरांती से गला रेत डाला। इसके बाद वह सीधा पुलिस थाने पहुंचा और खुद को कानून के हवाले कर दिया। राजू के मन में रामाना परिवार के खिलाफ काफी गुस्सा था। रामाना के बेटे विजय किरण ने 2018 में उसकी 20 वर्षीय बेटी को अवैध संबंध में फंसाकर कथित तौर पर रेप किया था। विजय के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था और इसकी जांच चल रही थी
अधिकारी ने कहा, आरोपी विजय किरण की हत्या करना चाहता था, लेकिन वह घर पर नहीं था। लेकिन बदले की आग में आरोपी ने घर में मौजूद अन्य लोगों की जान ले ली। गांव में तनाव की स्थिति है। परिवार के लोगों की हत्या की खबर सुनकर विजय किरण गांव आया और उसने रिश्तेदारों के साथ राजू के घर के बाहर धरना दिया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
- भरतपुर व्यापार महासंघ का बड़ा फैसला: किन्नर समाज के साथ हुई बैठक, स्वेच्छा से दी जाएगी दीपावली की बधाई; बेस्ट सजावट पर मिलेगा इनाम
- कोटा में 137 NCC कैडेट्स ने दिखाई एकजुटता की ताकत, रैली से लेकर रंगोली और प्रश्नोत्तरी में लिया हिस्सा
- सरदार पटेल के योगदान से छात्राओं को कराया रूबरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
- सरदार पटेल की जयंती पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
