मुम्बई
मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर है। ‘महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल का सोमवार को निधन हो गया। गूफी पेंटल के निधन की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है।
गूफी पेंटल की तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। पेंटल पिछले 8 दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी।
गुफी पेंटल को लोग टीवी शो ‘महाभारत’ के शकुनी मामा के तौर पर जानते हैं। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। गूफी पेंटल एक्टर बनने से पहले सेना में थे। उनके भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही बॉलीवुड का हिस्सा थे। ऐसे में भाई को देखकर गूफी पेंटल भी मुंबई आ गए और एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।
इन टीवी शोज में किया काम
गूफी पेंटल ने ‘महाभारत’ समेत कई टीवी शोज में काम किया। ‘अकबर बीरबल’, ‘सीआईडी’ और ‘राधा कृष्णा’ जैसे तमाम शोज में वो नजर आए, लेकिन, गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ से मिली। ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से जानते हैं। उनका किरदार ही उनकी पहचान बन गई थी।
फिल्मों में भी छाए गूफी पेंटल
गूफी ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। गूफी पेंटल ने ‘दावा’, ‘सुहाग’, ‘देश परदेस’ और ‘घूम’ जैसी मूवीज में अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। गूफी पेंटल ने टीवी और फिल्मों में काम करने के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। उनका आखिरी शो स्टार प्लस पर जय कन्हैया लाल की था।
नोट: अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
IB ऑफिसर के लिए निकली बम्पर भर्ती, यहां जानें डिटेल
बाप रे!CM अशोक गहलोत का ऐसा गुस्सा!! | देखें वीडियो
आगरा में हैरान कर देने वाली घटना, दुल्हन को किन्नर बता रिश्तेदारों के सामने उतार दिए कपड़े