दौसा के देवर-भाभी अलवर में मालगाड़ी के आगे कूदे, देवर की मौत

अलवर 

दौसा जिले रहने वाले देवर भाभी ने शुक्रवार दोपहर को अलवर जिले के मालाखेड़ा में मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी जिससे देवर की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी भाभी घायल हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देवर-भाभी दौसा के अजीतपुर के रहने वाले बताए गए हैं। मृतक देवर की शिनाख्त 22 साल के  निरंजन पुत्र पूरण बैरवा के रूप में हुई। जबकि उसकी भाभी का नाम 25 साल की वीरमती पुत्री मोहनलाल है जो अलवर जिला अस्पताल में भर्ती है। महिला मृतक निरंजन को खुद का पति बताती रही। शाम करीब 5 बजे के आसपास परिजन अस्पताल व मालाखेड़ा थाने पहुंचे। यहां आने के बाद परिजनों को पता लगा कि महिला उनके परिवार में ही देवर के साथ आई थी। निरंजन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं।

मालाखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार  घायल महिला अस्पताल में भी निरंजन काे खुद का पति बताती रही। वह बार-बार निंरजन के बारे में पूछती रही। बाद में पता लगा कि निरंजन उसका देवर है। जिसके साथ व घर से निकली थी।

महिला के परिजनों के अनुसार  बालाजी के पास सिगरिया गांव में महिला का पीहर है। जिसकी शादी 14 साल पहले अजीतपुर में हुई थी। महिला का पति चिनाई मिस्त्री है। अब दोनों के तीन बच्चे हैं। महिला का पति शुक्रवाार को घर पर ही था। पहले दोनों चक्की पर अनाज डालने गए। इसके बाद महिला को वापस घर आना था। लेकिन, घर की बजाय व उसी के परिवार के देवर निरंजन के साथ चली गई। दोपहर में मालाखेड़ा के पास ट्रेन के आगे कटे मिले।

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अब तीन अगस्त से इन इलाकों में शुरू होगा बारिश का नया दौर

जब रेलवे का गेटमैन कार से चला गया ड्यूटी पर, फिर इसके बाद जो हुआ उसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

CBI की रेड: घूसखोर रीजनल लेबर कमिश्नर के खातों में निकले डेढ़ करोड़, नौकर के पास मिला डेढ़ किलो सोना

जब वकील की दलीलों से जज साहब की बिगड़ गई तबीयत, फिर क्या हुआ; जानिए यहां

शब्द सो गए मौन ओढ़कर…

जल्दी ही आएंगे वो दिन जब बैंक की शाखाओं में भूल जाएंगे आप कागज का उपयोग, जानिए कहां तक पहुंची बात

OMG! बड़े ही गर्व के साथ अपनी मूंछों पर ताव देती है यह महिला, लोगों ने खूब मजाक बनाया लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं

EMM Negative: भारत में मिला पहला दुर्लभ ब्लड ग्रुप और दुनिया का 10वां, जानिए किसे दे सकता है खून