लखनऊ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 12वीं का इंग्लिश पेपर ( UP Board 12th English Paper) लीक होने के कारण 24 जिलों में परीक्षा को रद्द कर दिया है। बुधवार यानी आज दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड की इंग्लिश की परीक्षा होने वाली थी लेकिन परीक्षा लीक होने के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया है। इस मामले में बलिया के DIOS को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पेपर के दोनों सेट लीक हो गए हैं। इंटर के छात्रों की दोपहर 2 बजे से पेपर था। लेकिन, परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया। इसके बाद आनन-फानन में बोर्ड अधिकारियों ने पेपर को रद्द कर दिया। लेकिन अन्य 51 जिलों में परीक्षा हो रही है। बलिया के DIOS को निलंबित कर दिया गया है।
STF का गठन, दोषियों पर लगाया जाएगा NSA
पेपर लीक मामले की जांच के लिए STF का गठन कर दिया गया है। वाराणसी से STF की टीम जांच के लिए बलिया को निकली है। ACS होम अवनीश अवस्थी ने बलिया के डीएम और एसपी से पेपर लीक मामले की रिपोर्ट मांगी है। घटना के बाद सरकार ने STF जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि दोषियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। पेपर बलिया से लीक हुआ है। सीएम योगी ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पेपर सिर्फ बलिया में लीक हुआ- गुलाब देवी
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। हमारी व्यवस्था नकल विहीन परीक्षा करानी है। पेपर केवल बलिया में लीक हुआ। लेकिन इस सीरीज के पेपर 24 जिलों में गए थे। इसलिए इन जिलों में पेपर रद्द कर दिया गया है। हमारा लक्ष्य नकल विहीन परीक्षा करानी है। जिलाधिकारी और पुलिस-प्रशासन जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
पेपर लीक होने पर ACS शिक्षा आराधना शुक्ला का कहना है कि पुलिस-प्रशासन जांच में जुटी है। एक जिले में पेपर लीक हुआ था, लेकिन बाकी जिलों हमने बच्चों के हित को ध्यान रखकर पेपर को रद्द करने का फैसला किया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
