भरतपुर
भरतपुर जिले से लापता हुआ एक सरकारी शिक्षक मृत अवस्था में मिला है। उसका शव गंगापुर सिटी की मोर्चरी में मिला। बताया गया है कि शिक्षक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी जिसके बाद उसका शव गंगापुर सिटी की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृत शिक्षक का नाम राजेश है और वह भुसावर थाना इलाके का रहने वाला था। वह अलोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक था। 8 मार्च से लापता था। परिजन उसे ढूंढ़ते हुए गंगापुर सिटी पहुंचे तब उसकी पहचान कपड़े और हाथ की अंगूठी से की।
बाइस दिन पहले ही हुई थी शादी
राजेश की शादी 22 दिन पहले 18 फरवरी को बामनवास में हुई थी। राजेश के पिता पार्षद हैं। 8 मार्च को राजेश बिना किसी से कुछ कहे चला गया था। तब से उसे उसके परिजन ढूंढ़ रहे थे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। मृतक के परिजनों को शनिवार जब गंगापुर सिटी की मोर्चरी में एक अज्ञात शव रखे होने की जानकारी हुई तो वहां शिनाख्तगी के लिए पहुंचे। और शव के कपड़ों और हाथ की अंगूठी को पहचान कर शिनाख्त की।
जीआरपी पुलिस के अनुसार राजेश मथुरा-कोटा लोकल पैसेंजर से 9 मार्च को गिर गया था। गिरते ही राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
सचिन पायलट को लेकर बड़ी खबर, G-23 ने किया ये फैसला तो बढ़ गई राजनीतिक सरगर्मी
वसुंधरा राजे को नहीं मिलेगी राजस्थान की कमान! प्रेशर पॉलिटिक्स से केंद्रीय नेतृत्व नाराज
Paytm के पेमेंट्स बैंक को बड़ा झटका, RBI ने कहा ‘तुरंत बंद करो’ ये काम
CBSE 10th,12th Term 2: सीबीएसई ने जारी की टर्म 2 डेटशीट
करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा झटका, EPFO ने घटाई PF की ब्याज दर
रेलवे के विद्युतीकरण प्रोजेक्ट में घोटाला: अंडरवेट स्टील लगाईं, दांव पर यात्रियों की सुरक्षा
