कानपुर
यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) के एक्जिट पोल के नतीजे आने के बाद से समाजवादी पार्टी में इतना डर पैदा हो गया है कि अब उन्होंने EVM को अपने निशाने पर ले लिया है। सपाईयों ने कानपुर में मतगणना स्थल पर अपनी ड्यूटी करने आए बैंक कर्मचारियों को EVM हैकर बता दिया और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। लेकिन जब मामला कुछ और निकला तो सपाई शर्म के मारे पानी-पानी हो गए।
घटना कानपुर में नौबस्ता गल्ला मंडी मतगणना स्थल की है। यहां सपाई बैंक कर्मचारियों पर ईवीएम हैक करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल खड़ा कर रहे थे। इस पर डीसीपी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जब आरोपों की जांच की गई तो पता चला कि मतगणना स्थल पर लगे ATM को बैंक कर्मचारी रिपेयर करने के लिए पहुंचे थे। सपाईयों ने ATM रिपेयर करने वाले इन कर्मचारियों को ही EVM हैकर बता दिया।
दरअसल नौबस्ता स्थित नवीन गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया गया है। गल्ला मंडी में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लगा है। बैंक की टैक्निकल टीम एटीएम के रिपेयरिंग का काम कर रही थी। एसपी नेताओं ने उन पर ईवीएम हैक करने का आरोप मढ़ दिया। इसके बाद फोन कर प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर हंगामा करने लगे। बवाल बढ़ता देख एटीएम रिपेयर करने वाले कर्मचारी वहां से चले गए।
बैंक मैनेजर सफाई देने पहुंचे
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि एटीएम में 16 हजार रुपए फंसे हुए थे। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने टेक्निकल टीम को एटीएम रिपेयरिंग के लिए भेजा था। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाया। बैंक मैनेजर ने लिखित में दिया कि एटीएम रिपेयरिंग टीम को बैंक की तरफ से भेजा गया था। इसके बाद एसपी नेता कहने लगे कि यदि बैंक कर्मचारी थे, तो वो भागने क्यों लगे। इस पर पुलिस ने कहा कि हंगामा करने वालों की संख्या अधिक थी, इस लिए उनको डर की वहज से वहां से हटना पड़ा।
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा का कहना है कि स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बैंक कर्मचारी एटीएम में काम कर रहे थे, जिन्हे गलत समझ लिया गया। इस तरह की अफवाह फैलाना गलत है, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
