पलवल
हरियाणा के पलवल में बुधवार सुबह हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे कॉलोनी में एक महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी और उसके कानों के कुंडल और अन्य सामान लूट ले गए। लूट की वारदात से पहले बदमाशों ने मृतक महिला का दोहते व दो दोहती बांध दिया और मुंह पर टेप लगा दी।
सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतका की बेटी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट व हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम 60 वर्षीय मीरा देवी है और वह अपनी बेटी रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 36 वर्षीय प्रिया श्रीवास्तव और उसके तीन बच्चों छह वर्षीय पूजा, चार वर्षीय मिष्टी व दो वर्षीय वंश के साथ रहती थी। प्रिया श्रीवास्तव के ड्यूटी पर जाने के बाद मृतका मीरा देवी ही बच्चों की देखभाल करती थी।
पुलिस ने बताया कि सात वर्षीय पूजा ने जानकारी दी है कि करीब आठ बजे तीन नकाबपोश आए और लूट करने लगे। बाहर आवाज नहीं जाए इसके लिए लुटेरों ने घर में रखे टेलीविजन की आवाज तेज कर दी। नानी मीरा देवी ने विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और और उनके हाथ-पैर बांध कर मुंह पर टेप लगा दी। लुटेरे मीरादेवी के कानों में पहने हुए कुंडलों को लूट कर ले गए, इसके अलावा घर में रखे कीमती सामान को ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पूजा ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और बाहर निकल कर लोगों को शोर मचाकर घटना की सूचना दी।
आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाश घर की पिछली दीवार को फांद कर घर में दाखिल हुए थे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ हत्या व लूट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
