भरतपुर
REET-2021 Paper Leak Scam अब और तूल पकड़ गया है। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री सुभाष गर्ग पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा ने भरतपुर में पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी के नेतृत्व में लक्ष्मण मंदिर चौक पर प्रदर्शन कर इनका पुतला फूंका।
भाजपा ने कहा है कि प्रदेश के 16 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य जिस रीट परीक्षा के साथ जुड़ा हुआ है, उसका पर्चा लीक हो जाना न केवल ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है बल्कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से अक्षम्य अपराध भी है। भाजपा ने मांग की कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच करवाकर दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जारोली को बर्खास्त कर राज्य सरकार असली दोषियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा की सारी प्रक्रिया वास्तव में राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए शिक्षा माफियाओं के हाथों में थी और इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री सुभाष गर्ग हैं। उन्होंने कहा कि जारोली को बर्खास्त करके सुभाष गर्ग को बचाया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि सुभाष गर्ग के साथ घोटालों की लंबी श्रंखला जुड़ी रही है। राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते सुभाष गर्ग ने अपने चहेतों को शिक्षा संकुल में मनमाफिक जगह पर बिठाकर लूट की छूट दी है।
गिरधारी तिवारी ने मामलों की सीबीआई जांच, मंत्री सुभाष गर्ग की तुरंत बर्खास्तगी एवं अन्य दोषियों को उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर गैंगस्टर एक्ट व रासुका लगा कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान नगर निगम पार्षद श्यामसुंदर गौड़, पार्षद नरेश जाटव, कुलदीप जघीना, लाखन पहलवान, मनोज खंडेलवाल, संतोष चतुर्वेदी, संजीव चीनिया, दिनेश लवानिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जसपाल संधू, मोहित चतुर्वेदी राजेश राठी, गोविंद राजपूत, देवों पंडा, ऋषि पाल तिवारी, उत्तम शर्मा एडवोकेट, सोनू कौन्तेय, मुकेश पाठक, विष्णु अग्रवाल, सौरव तिवारी, उमेश शर्मा, ओंकार पंचोली, मनोज दुबे , मनोज शकरपुर, हर्ष सिंघल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
