मथुरा
मथुरा में कोरोना की तीसरी लहार अब जानलेवा बन रही है। फिर भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। रविवार को मथुरा में कोरोना के 296 कोरोना के नए केस सामने आए। वहीं आज दो लोगों की मौत भी दर्ज की गई है।
मथुरा में अब कोरोना की तीसरी लहर के दौरान एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़ कर 2229 पर पहुंच गया है। हालांकि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मंदिरों में भी दर्शन की व्यवस्था बदल गयी है, लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार नहीं रुक रही है।
चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार आज मथुरा में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें से वृंदावन की रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोडा। वहीं, मथुरा के महोली रोड निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। 80 वर्षीय बुजुर्ग वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती थे। अब तक जनपद में 404 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की RRT के प्रभारी डॉ.भूदेव ने बताया कि पांच लोग अलग अलग अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि बाकी सभी होम आइसोलेट हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 320 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
मेगा वैक्सीन अभियान
इधर स्वास्थ्य विभाग ने मेगा वैक्सीन अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जिले में 500 जगह कैंप लगाए गए हैं। जहां 15 से 18 साल के युवाओं के अलावा बूस्टर डोज भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कैंप में कोरोना की दोनों वैक्सीन की डोज लगायी जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
