IBPS Exam
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection) IBPS ने साल 2022-23 परीक्षा का कैलेंडर रविवार को जारी कर दिया। इसमें संस्थान ने आरआरबी, पीओ, क्लर्क, एसओ जैसी सभी प्रमुख परीक्षाओं के लिए अस्थायी परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS ने एग्जाम कैलेंडेर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया है। आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 को संस्थान द्वारा किसी भी समय बदला जा सकता है। ऐसे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
इस बार आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर में परीक्षाओं के पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। संस्थान के मुताबिक इस बार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए केवल ‘एकल पंजीकरण’ किया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि विभिन्न रिक्तियों के लिए भर्ती के विवरण की घोषणा नियत समय में की जाएगी। मेन एग्जाम का अलग से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी।
एग्जाम की तारीखें
कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल I प्रारंभिक परीक्षा- 7, 13, 14, 20 और 21 अगस्त 2022
ऑफिसर्स स्केल II और III सिंगल एग्जाम- 24 सितंबर 2022
ऑफिसर्स स्केल I मेन्स परीक्षा- 24 सितंबर 2022 ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा– 01 अक्टूबर 2022
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
प्रारंभिक परीक्षा- 15, 16 और 22 अक्टूबर 2022
मुख्य परीक्षा- 26 नवंबर 2022
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रारंभिक परीक्षा- 24 व 31 दिसंबर 2022
मुख्य परीक्षा- 29 जनवरी 2023
एग्जाम तारीख के साथ ये दिशानिर्देश भी शामिल
एग्जाम कैलेंडर में परीक्षा तिथियों के विवरण के अलावा कुछ दिशा निर्देश भी दिए गए हैं, जिन्हें सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय ध्यान में रखना चाहिए जैसे, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान आदि के लिए दिशानिर्देश शामिल हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
