चंडीगढ़
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा ने मेयर के पद पर कब्जा कर लिया। पार्टी की नेता सरबजीत कौर को चंडीगढ़ की मेयर निर्वाचित घोषित किया गया। निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी AAP ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मेयर की कुर्सी के पीछे ही धरना दे दिया।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की सर्बजीत कौर को 14 वोट मिले और जीत का ऐलान होते ही सांसद किरण खेर ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। इसके बाद BJP की सर्बजीत कौर और AAP की अंजु कत्याल अगल-बगल में कुर्सी लगाकर बैठ गईं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंजु कत्याल को कुर्सी से उठा दिया।
किसी को नहीं मिला था बहुमत
35 पार्षदों वाले चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव 24 दिसंबर को हुए थे जिसमें किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। पहली ही बार चुनाव मैदान में उत्तरी AAP 14 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी जबकि बीजेपी के 12, कांग्रेस के 8 पार्षद और अकाली दल के 1 पार्षद ने जीत दर्ज की थी।
कांग्रेस से निकाले जाने के बाद देवेंद्र सिंह बबला अपनी नवनिर्वाचित पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर बबला के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जबकि बीजेपी की सांसद किरण खेर को भी एक वोट डालने का अधिकार है। इस तरह से बीजेपी के पास 14 वोट हो गए थे। वहीं आप का एक वोट अमान्य घोषितकर दिया गया था।
भाजपा ने पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा की पत्नी सरबजीत कौर को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था। वहीं आप ने अंजू कत्याल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस ने चुनाव में शामिल नहीं होने की घोषणा । इसलिए उसने अपने प्रत्याशी का नामांकन नहीं कराया।
खरीद फरोख्त से डरे सभी दल
खरीद फरोख्त से डरी कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों को राजस्थान के जयपुर भेज दिया था जो आज ही लौटे। जबकि AAP के पार्षद पहले दिल्ली में रहे और बाद में कसौली आए। फिर चंडीगढ़ आए। भाजपा ने अपने पार्षदों को शिमला भेज दिया था। शुक्रवार शाम को ये सभी वापस लौटे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
