जयपुर
ACB मुख्यालय की विशेष अनुसंधान इकाई ने शुक्रवार देर रात जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोरों के ठिकानों पर छापे मारे और नगर निगम ग्रेटर जयपुर (Municipal Corporation Greater Jaipur) के वित्तीय सलाहकार (FA) अचलेश्वर मीणा और दो दलाल धनकुमार जैन व अनिल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।
टेंडर दिए जाने के दौरान हुई गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद ACB ने ये कार्रवाई की। ACB ने गिरफ्तार किए गए दलाल धनकुमार जैन (Dhankumar Jain) के आवास से 27 लाख नकद राशि भी बरामद की है। प्रॉपर्टी के कागजात भी मिले हैं। नगर निगम के FA अचलेश्वर मीना के आवास से भी करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी मिली है कि दलाल नगर निगम के अधिकारियों के लिए उगाही करते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर नगर निगम ग्रेटर जयपुर (Municipal Corporation Greater Jaipur) में टेंडर दिए किए जाने के काम के निरीक्षण, माप और बिल अग्रेषित, भुगतान किए जाने के लिए संबंधित फर्म/ठेकेदारों से बतौर कमीशन रिश्वत प्राप्त करने के आरोप हैं। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
ये थी शिकायतें
एसीबी के पास शिकायत थी कि नगर निगम ग्रेटर जयपुर के विभिन्न कार्यों के संबंध में अनेक फर्म के संचालकों और ठेकेदारों से बतौर कमीशन दलाल धनकुमार जैन और अनिल अग्रवाल ने रिश्वत की मांग की है। दलालों ने रिश्वत राशि नगर निगम ग्रेटर जयपुर के वित्तीय सलाहकार अचलेश्वर मीणा के लिए मांगी है। जांच में ये तथ्य सही पाए गए। इसके बाद ACB एक्शन मोड़ पर आ गई और शुक्रवार देर रात रिश्वत राशि का आदान-प्रदान करते हुए दोनों दलाल धनकुमार जैन व अनिल अग्रवाल और निगम के वित्तीय सलाहकार अचलेश्वर मीणा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
बड़े अफसरों से भी होगी पूछताछ
इस प्रकरण में निगम के बड़े अफसरों की मिलीभगत भी सामने आई है। ACB उनको भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएगी। क्योंकि FA अचलेश्वर मीणा को नगर निगम ग्रेटर के अफसरों और दलालों के बीच की कड़ी बताया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
- बांदीकुई को एक दिन में मिली विकास की ‘डबल डोज’ | बस स्टैंड से अस्पताल, कंप्यूटर लैब से खाटूश्याम बस सेवा तक करोड़ों की सौगात
- असमनी राजस्थान ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार | नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
- 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एमपीयूएटी की बेटियों ने लहराया परचम | 110 किमी ट्रेक पूरा कर खुशी नागदा और वैशाली मीणा ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
- ‘गुरु में गुरुत्व है, तभी वंदन का अधिकारी है’ | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम, भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर हुआ मंथन
- अब फूलों से महकेगा भरतपुर का यह प्रमुख मार्ग | एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक डिवाइडर पर लगे 2000 से ज्यादा रंग-बिरंगे बोगनवेलिया
- 51 पौधों के साथ हरियाली का संकल्प | उच्चैन कन्या महाविद्यालय और नगर पालिका ने मिलकर चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान
