नई दिल्ली
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में 9 दिसंबर को हुआ ब्लास्ट कोई आतंकी साजिश नहीं DRDO के एक साइंटिस्ट ने पाने पड़ौसी वकील की हत्या करने के लिए विस्फोट किया था। पुलिस ने इस साइंटिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से विस्फोटक बनाने का सामान बरामद किया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार साइंटिस्ट का नाम सीनियर साइंटिस्ट भरत भूषण कटारिया है। साइंटिस्ट ने अपने पड़ोस में रहने वाले वकील को निशाना बनाने के लिए ब्लास्ट किया। वकील के साथ उसका पुराना विवाद था। विस्फोटक तैयार करने के लिए अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि ब्लास्ट की जांच कर रही स्पेशल सेल टीम ने उस दिन रोहिणी कोर्ट में आए 1,000 वाहनों की जांच की। इस दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। जांच टीम ने उस दिन हुई सुनवाई और अदालत में मौजूद लोगों की भी जांच की थी।
आपको बता दें कि नौ दिसंबर को अदालत कक्ष संख्या 102 के भीतर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था। आरोपी की पहचान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया के रूप में की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कटारिया ने अदालत कक्ष में एक टिफिन के भीतर विस्फोटक रखा था क्योंकि वह अपने पड़ोसी को मारना चाहता था, जो एक वकील है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी दो बैग के साथ सुबह नौ बजकर 33 मिनट पर अदालत में घुसा और एक बैग उसने अदालत कक्ष में ही छोड़ दिया। इसके बाद वह 10 बजकर 35 मिनट पर अदालत परिसर से बाहर निकल गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज करा रखे हैं। वे पड़ोसी हैं और एक ही इमारत में रहते हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कटारिया को वकील से रंजिश थी।’
रिमोट कंट्रोल से ब्लास्ट, वकील के भेष में कोर्ट पहुंचा था आरोपी
शुरुआत में ब्लास्ट को आतंकी साजिश माना जा रहा था लेकिन पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे-वैसे इससे पर्दा उठने लगा। ब्लास्ट एक रक्षा वैज्ञानिक की साजिश का नतीजा था जो अपने पड़ोसी को खत्म करना चाहता था।
रोहिणी कोर्ट में रिमोट से ही ब्लास्ट किया गया था। आरोपी वकील के भेष में कोर्ट के अंदर पहुचा था। आरोपी पेशे से वकीलअपने पड़ोसी की कोर्टरूम में ब्लास्ट के जरिए हत्या करने की साजिश रची थी ताकि किसी को भी उस पर शक न हो।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
