मथुरा
उत्तरप्रदेश के मथुरा में शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अपराधियों को पकड़ने निकली पुलिस का एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गया जिससे 3 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना में मृत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
हादसा तड़के 5 बजे मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में हुआ। मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मी अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए बुलेरो से आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेरो के दो टुकड़े हो गए। बुलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे की एक लेन में काफी दूर तक गाड़ी के टुकड़े बिखर गए।
इनकी हुई मौत
हादसे में मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मी भवानी प्रसाद, महिला कांस्टेबल हीरा देवी, बुलेरो ड्राइवर जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार समेत एक की मौत हो गई। जबकि कांस्टेबल कमलेंद्र यादव, कांस्टेबल रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मशक्कत से बुलेरो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना भूडेरा में तैनात थे। वहां से पुलिस की यह टीम हरियाणा के बहादुरगढ़ में अपहृत युवती को बरामद करने जा रही थी। पिंटू नाम के जिस युवक पर किशोरी को ले जाने का आरोप था। उसकी लोकेशन पुलिस को हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
