जयपुर
जयपुर-आगरा हाइवे पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रेलर में सवारियों से भरी बस घुस गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और बीस सवारियां घायल हो गई जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण बस के परखचे उड़ गए। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया।
हादसा बस्सी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद बदहवास होकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुनकर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। और कांच तोड़ बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को कई थानों की पुलिस और स्थानीय लोगों ने छह एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जयपुर और बस्सी के अस्पतालों में भर्ती कराया। घटनास्थल पर बस्सी, कानोता और तूंगा थाने से पुलिस जाब्ता पहुंचा।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में ग्वालियर-मुरैना से एक निजी ट्रेवल्स की बस गुरुवार रात को जयपुर के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 2 बजे बाद यह बस जयपुर में आगर हाईवे पर बस्सी थाना इलाके में पहुंची। जहां राजाधोक टोल प्लाजा के आगे हाईवे पर खड़े एक ट्रोले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से आसपास के निजी और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। रात को अंधेरे में गाड़ियों की लाइट व मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान खून से लथपथ सवारियों में कुछ अचेत हो गई। बस्सी थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इनमें दो मृतकों के शव बस्सी CHC (सामुदायिक चिकित्सा केंद्र) और एक शव को एसएमएस अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।
बस चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
बस्सी पुलिस ने बताया कि एमपी के ग्वालियर से एक बस जयपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस्सी में मोहनपुरा गांव के पास एक ट्रेलर चल रहा था। बस चालक ने अचानक बस से संतुलन खो दिया और बस ट्रेलर में पीछे से जा घुसी।हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने खासी मशक्कत कर हाइवे पर वाहनों को सुचारु किया। मृतकों के पास मिल दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
