भरतपुर
भरतपुर के एक सर्राफा व्यापारी को गोली मारने की धमकी देने वाला पकड़ लिया गया है। व्यापारी को यह धमकी किसी और नहीं बल्कि सेवर जेल में बंद एक बंदी ने मोबाइल पर दी थी और व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी।
पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने की यह धमकी शहर के ह्रदय स्थल लक्ष्मण मंदिर पर श्रीजी ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान चलाने वाले हरि शंकर गोयल के पुत्र शैलेंद्र गोयल को मिली थी। अब इस बात की जांच की जा रही है कि इस बंदी के पास जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा।
पुलिस ने इस बंदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम लव कुश है, जो मथुरा जिले के मगोर्रा थाना इलाके का रहने वाला है। आरोपी के पास से कोई मोबाइल जब्त नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मोबाइल के बारे में पूछताछ कर रही है।
आपको बता दें कि 14 नवंबर को सेवर जेल में बंद एक कैदी ने जेल के अंदर से एक सर्राफा व्यापारी को फोन कर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर कैदी ने व्यापारी को गोली मारने की धमकी दी थी। फोन पर धमकी देते समय कैदी ने व्यापारी को बताया था कि वह सेवर जेल से बोल रहा है। व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
