सिरोही
सिरोही में बरलूट पुलिस और तस्करों की संलिप्तता (Constable including Barloot SHO sacked) मामले में SHO सहित तीन कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। आईजी नवज्योति गोगाई और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
बर्खास्त SHO का नाम सीमा जाखड़ और तीन कांस्टेबल सुरेश विश्नोई, हनुमान विश्नोई और ओम प्रकाश विश्नोई हैं। डीएसपी मदन सिंह चौहान की जांच में चारों दोषी पाए गए। रिपोर्ट के बाद चारों को पद से हटा दिया गया।
पहले एसपी धर्मेंद्र सिंह ने चारों को निलंबित किया था। मामले की पूरी जांच डीएसपी मदन सिंह चौहान को सौंपी थी। उप निरीक्षक सीमा जाखड़ पर कार्रवाई के लिए संबंधित फाइल जोधपुर IG नवज्योति गोगोई को भेजी गई थी। गोगोई ने शुक्रवार को उप निरीक्षक सीमा जाखड़ को बर्खास्त करने का आदेश दिया।
सीमा जाखड़ ने तीनों सहयोगियों के साथ मिलकर डोडा तस्करों से साठ-गांठ की थी। 14 नवंबर को उन्हें भगाने के लिए 10 लाख रुपए में सौदा तय किया। जांच में सीसीटीवी फुटेज में थानाधिकारी और कांस्टेबल को तस्कर के साथ एक होटल में और पैसे लेकर बस में बैठते हुए देखा (involvement of smugglers and Barloot Police) गया। बस में खुद कांस्टेबल ने तस्कर को बिठाया।
मामले में पैसे लेकर तस्कर को छोड़ा जाना साबित होने पर आरोपियों को बर्खास्त कर दिया गया। मामले में लिप्त तत्कालीन थानाधिकारी सीमा जाखड़ की फाइल जोधपुर रेंज आईजी को भेजी। जिसपर आईजी नवज्योति गोगाई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीमा जाखड़ को बर्खास्त कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
