जयपुर
आयकर विभाग के छापेमारी में जयपुर के बड़े ज्वैलर ग्रुप के ठिकानों पर 1.60 करोड़ कैश मिला है। इसके आलावा बड़ी तादाद में सम्पत्ति के दस्तावेज और कई लॉकर्स का भी खुलासा हुआ है। दो पेन ड्राइव भी मिली हैं जिनके बारे में बताया जाता है कि इनमें बेनामी लेनदेन का ब्यौरा है।
आपको बता दें कि आयकर विभाग ने इस ज्वैलर ग्रुप के 56 ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे थे। छापे की करवाई गुरुवात को तीसरे दिन भी जारी थी। इस कार्रवाई के दौरान आयकर टीम को जाने-माने कारोबारी और गौरव टावर के मालिक निर्मल बरड़िया के ठिकानों से 1 करोड़ 60 लाख कैश मिला। बड़ी संख्या में संपत्ति खरीद के कागजात भी मिले हैं। कई लॉकर्स होने का भी खुलासा हुआ है। लॉकर्स की जांच चल रही है। बरड़िया के दो पेन ड्राइव में बेनामी लेनदेन का ब्योरा होने की आशंका है। इसकी जांच की जा रही है।
आयकर विभाग की जयपुर के गौरव टावर, बरडिया कॉलोनी, सीतापुरा में स्पेशल इकोनॉमिक जोन, रामगढ़ रोड, बेलाकासा होटल सहित 46 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। दिल्ली, मुंबई और टोंक के 10 ठिकानों पर बेनामी सौदों को खंगाला जा रहा है। 400 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी रेड में शामिल हैं।
निर्मल बरड़िया की कंपनियों का कई शहरों में कारोबार होने के साथ ज्वैलरी और प्रीशियस स्टोन का बड़ा कारोबार है। आयकर छापों में प्रीशियस स्टोन ब्रोकर राधामोहन तोतला, कारोबारी प्रमाद दरड़ा के ठिकाने भी शामिल हैं। आयकर सूत्रों के अनुसार, ज्वैलर ग्रुप की 10 से ज्यादा कंपनियों के दस्तावेजों के लेनदेन जांचे जा रहे हैं। अब तक छापों में बड़ी संख्या में ज्वैलरी की खरीद-बिक्री, रियल एस्टेट में निवेश के दस्तावेज मिले हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में खाकी पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करने उतरे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पेट में घुसा सरिया, हालत गंभीर
- 30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
- योगी सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, DA में 5% का इजाफा; लेकिन एरियर की रकम पर लागू किया ये नियम
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
