जयपुर
आयकर विभाग के छापेमारी में जयपुर के बड़े ज्वैलर ग्रुप के ठिकानों पर 1.60 करोड़ कैश मिला है। इसके आलावा बड़ी तादाद में सम्पत्ति के दस्तावेज और कई लॉकर्स का भी खुलासा हुआ है। दो पेन ड्राइव भी मिली हैं जिनके बारे में बताया जाता है कि इनमें बेनामी लेनदेन का ब्यौरा है।
आपको बता दें कि आयकर विभाग ने इस ज्वैलर ग्रुप के 56 ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे थे। छापे की करवाई गुरुवात को तीसरे दिन भी जारी थी। इस कार्रवाई के दौरान आयकर टीम को जाने-माने कारोबारी और गौरव टावर के मालिक निर्मल बरड़िया के ठिकानों से 1 करोड़ 60 लाख कैश मिला। बड़ी संख्या में संपत्ति खरीद के कागजात भी मिले हैं। कई लॉकर्स होने का भी खुलासा हुआ है। लॉकर्स की जांच चल रही है। बरड़िया के दो पेन ड्राइव में बेनामी लेनदेन का ब्योरा होने की आशंका है। इसकी जांच की जा रही है।
आयकर विभाग की जयपुर के गौरव टावर, बरडिया कॉलोनी, सीतापुरा में स्पेशल इकोनॉमिक जोन, रामगढ़ रोड, बेलाकासा होटल सहित 46 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। दिल्ली, मुंबई और टोंक के 10 ठिकानों पर बेनामी सौदों को खंगाला जा रहा है। 400 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी रेड में शामिल हैं।
निर्मल बरड़िया की कंपनियों का कई शहरों में कारोबार होने के साथ ज्वैलरी और प्रीशियस स्टोन का बड़ा कारोबार है। आयकर छापों में प्रीशियस स्टोन ब्रोकर राधामोहन तोतला, कारोबारी प्रमाद दरड़ा के ठिकाने भी शामिल हैं। आयकर सूत्रों के अनुसार, ज्वैलर ग्रुप की 10 से ज्यादा कंपनियों के दस्तावेजों के लेनदेन जांचे जा रहे हैं। अब तक छापों में बड़ी संख्या में ज्वैलरी की खरीद-बिक्री, रियल एस्टेट में निवेश के दस्तावेज मिले हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
