श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को अगले आदेश तक के लिए घर में नजरबंद कर दिया गया है। घाटी में बढ़ती आतंकी घटनाओं और सुरक्षाबल के ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बीच प्रशासन ने ये बड़ा फैसला किया है।
ये फैसला भी तब लिया गया है जब महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में केंद्र पर बड़ा आरोप लगा दिया था कि ये कोई नहीं जानता कि घाटी में आतंकियों को मारा भी जा रहा है या नहीं। उन्होंने दावा कर दिया था कि सोमवार को हुए एनकाउंटर में तीन नागरिकों को मार दिया गया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि घाटी में उग्रवाद के नाम पर आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले भी जब घाटी में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई थी, मुफ्ती ने इसकी निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार सेना की उपस्थिति बढ़ा जम्मू-कश्मीर को छावनी में तब्दील करना चाहती है। उनके उस बयान पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया था।
इस बीच आज महबूबा मुफ्ती ने अपने जम्मू स्थित कार्यलय में एक रैली को संबोधित किया था। वहां पर उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन भी किया। उनके उस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोर-जोर से नारे लगाए थे कि कश्मीरियों का कत्लेआम बंद करो। खुद महबूबा भी इन नारों का समर्थन कर रही थीं और केंद्र पर कई गंभीर आरोप लगा रही थीं।
विवादित बयानों ने बढ़ाई मुफ्ती की मुसीबत
इससे पहले उस समय भी पीडीपी प्रमुख विवादों में थीं जब उन्होंने उन कश्मीरियों का समर्थन कर दिया था जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाया था। तब मुफ्ती ने एक ट्वीट कर लोगों को विराट कोहली से सीखने की नसीहत दे डाली थी। कह दिया था कि पाकिस्तान की जीत पर अगर जश्न मना तो इतना गुस्सा क्यों, इस देश में तो और भी कई तरह के नारे लगाए जाते हैं। बीजेपी ने उनके उस बयान को आड़े हाथों लिया था।
अब उन्हीं विवादित बयानों के बीच ये एक्शन लिया गया है और जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ा संदेश भी दे दिया है। एक कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ने कहा है कि कुछ लोग घाटी में माहौल खराब करने का काम करते हैं। उन्होंने सभी को आश्वासन दे दिया कि आने वाले दो सालों में घाटी को आतंक मुक्त कर दिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
- अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
