जोधपुर
ACB ने गुरूवार रात ट्रैप की एक बड़ी कार्रवाई की। उसने रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर को 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा। उसने ये घूस एक ठेकेदार से बतौर कमीशन के मांगी थी।
ट्रैप की इस कार्रवाई को ACB की सिरोही की टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए सेक्शन इंजीनियर का नाम संजय मीणा है और वह रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन खंड में पद स्थापित है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेक्शन इंजीनियर संजय मीणा से परिवादी भवानी सिंह की फर्म ने रेलवे में पेटी कांटेक्ट के तहत इलेक्ट्रिकल कार्य के फाउंडेशन का कार्य लिया था। इस कार्य की एवज में संजय मीणा ने 250 प्रति क्यूबिक मीटर कमीशन मांगा था। कुल 600 क्यूबिक मीटर कार्य लूणी स्टेशन पर करना था। सेक्शन इंजीनियर संजय मीणा ने शुरुआती तौर पर 50 हजार रुपए मांगे।
परिवादी भवानी सिंह ने बुधवार को एसीबी सिरोही को इसकी शिकायत की। इसका सत्यापन करने के बाद गुरुवार रात को परिवादी भवानी सिंह ने 50 हजार रुपए संजय मीणा को दिए। तभीएसीबी की टीम ने संजय मीणा को रंगे हाथों दबोच लिया। रिश्वत की राशि उसकी जेब से बरामद कर ली गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
