दौसा
गहलोत सरकार के दो मंत्री ममता भूपेश और परसादी लाल मीणा न्यौता मिलने के बाद भी गुरूवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के दौसा दौरे के दौरान उनके कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए। इस पर अप्रत्यक्ष रूप से सचिन पायलट ने कटाक्ष करते हुए अपने समर्थकों से कहा कि अब वे अपने-पराए की परख कर लें।
सचिन पायलट ने अपने इस दौरे में जीरोता गांव के समीप कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय किशनलाल बैरवा की मूर्ति का और खवारावजी गांव में शहीद घनश्याम गुर्जर की मूर्ति का अनावरण किया। इन दोनों ही कार्यक्रमों में जिले भर से कांग्रेस के अधिकांश जनप्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन गहलोत सरकार के दो मंत्री महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश व उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा इन कार्यक्रमों में नहीं पहुंचे। ये दोनों मंत्री गहलोत खेमे के माने जाते हैं।
हालांकि दोनों मंत्रियों को मूर्ति अनावरण कार्यक्रमों में बतौर अतिथि न्यौता दिया गया था। कार्ड में भी अतिथि के तौर पर इनकी फोटो भी लगी थी। इस पर सचिन पायलट ने कटाक्ष करते हुए अपने समर्थकों से कहा कि जोश के साथ होश भी रखिए, सच्चे-झूठे व अपने-पराए की परख के साथ आगे बढ़ो।
‘उम्मीद है इस सरकार में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा’
सचिन पायलट ने इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा-सीधा कोई हमला तो नहीं किया, लेकिन उम्मीद जताई कि इस सरकार में कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलेगा जिन्होंने भाजपा सरकार में लाठियां खाईं, जेलों में गए, भूख हड़ताल की और राजस्थान की वर्तमान सरकार को बनाने में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा सोनिया गांधी ने जो कमेटी बनाई थी उसने अपना काम पूरा कर लिया है और जल्दी ही वह सबके सामने भी होगा। पायलट ने कहा राजस्थान में परिपाटी रही है एक बार एक पार्टी की सरकार तो दूसरी बार दूसरी पार्टी की सरकार लेकिन 2023 के चुनावों में हम परिपाटी को बदलना चाहते हैं।
इस दौरान पायलट के साथ दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, पूर्व विधायक महेंद्र मीणा, पूर्व जिला प्रमुख गीता खटाना समेत कई पंचायत समितियों के प्रधान व सरपंच भी मौजूद रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
