भिवाड़ी
अलवर के भिवाड़ी में 7 अक्टूबर काे गायत्री सुपर बाजार पर फायरिंग कर 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले दोनों शार्प शूटर सहित 7 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ वारदातों को अंजाम दिलाने में मुख्य भूमिका अदा कर रहा है।
पुलिस का दावा है कि मुख्य मास्टरमाइंड चांद गुर्जर ने उक्त वारदात को रंगदारी के लिए नहीं बल्कि हरियाणा की भौंडसी जेल से राजस्थान की किसी जेल में शिफ्ट होने के लिए अंजाम दिलाया था। इन बदमाशों के कनाड़ा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर से तार जुड़े हुए सामने आए हैं। जबकि बदमाशों को शरण देने के मामले में छोटूराम मेमोरियल डिफेंस एकेडमी के संचालक मंजीत जाट को भी गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी के अनुसार 7 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे अलवर बाईपास पर स्थित गायत्री सुपर मार्केट में दो अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। जोशी ने बताया कि 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में घटना के मुख्य आरोपी सहित 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गायत्री सुपर बाजार की वारदात के खुलासे में जिला स्पेशल टीम-1 (डीएसटी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दो बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग जरुर की लेकिन वारदात में उस दिन तीन जने शामिल थे। डीएसटी ने घटना के तीसरे दिन ही फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली थी।
वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड चांद गुर्जर उर्फ चांदराम (26) निवासी मुण्डनवास था। जिसने अपने साथ भौंडसी जेल में बंद हरवीर प्रधान (30) निवासी बार गुर्जर के सहयोग से शॉर्प शूटरों को फायरिंग के लिए भिवाड़ी भेजा। मामले में उक्त दोनों बदमाशों सहित फायरिंग करने वाले शॉर्प शूटर राजेन्द्र उर्फ गदर (20) निवासी अकबरपुर यूपी हाल विकासनगर नई दिल्ली व चिराग (19) निवासी विकासनगर नई दिल्ली को तथा सहयोग करने वाले मनजीत (22) पुत्र जगवीर जाट निवासी सुरखपुर झज्जर, दीपक (21) निवासी पातली गुरुग्राम व यशपाल (26) निवासी मउ थाना पटोदी को गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी एसपी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। भिवाड़ी में पुनीत ट्रेडर व हरीश बेकरी पर हुई फायरिंग समेत इस मामले में भी विदेशों से तार जुड़ने के सबूत सामने आ रहे हैं। कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ वीपीएन नंबरों के माध्यम से इन सरगनाओं के लगातार संपर्क में रहता है और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिलाने में मुख्य भूमिका अदा कर रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जिला परिषद पर कब्जे की सियासत, कांग्रेस नेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं सरकारी टीमें, बयाना के रीको में दो दिन से डेरा
- RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल
- 200 KM का जंगल पार कर बयाना पहुंचा विदेशी चीता, बयाना के जंगलों में मचा रखी थी हलचल; आखिरकार ऐसे आया काबू में
- भरतपुर में जयपुर का डबल धमाका, टेबल टेनिस में बालक-बालिका दोनों वर्गों पर कब्जा, फाइनल में कोटा को दी शिकस्त
- बैंक खाते में फ्रॉड का डर हुआ तो बस एक स्विच दबाते ही सबकुछ रुक जाएगा, RBI ला रहा है नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
- प्रेमिका को लेने घर पहुंचा PAC जवान, पति ने किया विरोध तो बरामदे में बरसा दीं दो गोलियां, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- शराब तस्कर को छोड़ने के लिए मांगे 2 लाख, थाने में ही वसूली और मारपीट के आरोप, ACB पहुंची तो मचा हड़कंप
- MPUAT के 20वें दीक्षांत समारोह की तैयारी: 1362 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, 45 को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक
- लोहागढ़ स्टेडियम में टेबल टेनिस का रोमांच शुरू, 13 जिलों के 220 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- वृंदावन दर्शन की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, दो मासूम बच्चों समेत 4 की मौत
