जयपुर
अजमेर से दस माह पहले अपह्रत एक नाबालिग ने जयपुर के चौमूं में बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब नाबालिग का अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोर्ट में बयान कराया जाएगा। दो दिन पहले अस्पताल किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अजमेर पुलिस उसे ले जाएगी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम नितिन उर्फ राजवीर निवासी रेनवाल है। उसने 21 जनवरी में इस नाबालिग का अजमेर से अपहरण किया था और जयपुर के चौमूं में वह 10 हजार रुपए महीने किराए का मकान लेकर नाबालिग के साथ रह रहा था। अस्पताल में बच्चे के जन्म का पता लगने पर अजमेर व जयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने अजमेर में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
अजमेर पुलिस पिछले 10 महीनों से उसकी तलाश कर रही थी। कुछ दिन पहले ही वह जयपुर लेकर आया। इस दौरान जयपुर-सीकर हाईवे पर रामपुरा डाबड़ी में उसकी लोकेशन मिली। सादे कपड़ों में अजमेर व जयपुर पुलिस की टीमें जांच कर नाबालिग का पता लगा रही थीं। शुक्रवार को नितिन को हिरासत में लिया गया था। नितिन के पास से एक बिना नंबर की कार भी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
