भिवाड़ी
अलवर के भिवाड़ी में 7 अक्टूबर काे गायत्री सुपर बाजार पर फायरिंग कर 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले दोनों शार्प शूटर सहित 7 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ वारदातों को अंजाम दिलाने में मुख्य भूमिका अदा कर रहा है।
पुलिस का दावा है कि मुख्य मास्टरमाइंड चांद गुर्जर ने उक्त वारदात को रंगदारी के लिए नहीं बल्कि हरियाणा की भौंडसी जेल से राजस्थान की किसी जेल में शिफ्ट होने के लिए अंजाम दिलाया था। इन बदमाशों के कनाड़ा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर से तार जुड़े हुए सामने आए हैं। जबकि बदमाशों को शरण देने के मामले में छोटूराम मेमोरियल डिफेंस एकेडमी के संचालक मंजीत जाट को भी गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी के अनुसार 7 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे अलवर बाईपास पर स्थित गायत्री सुपर मार्केट में दो अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। जोशी ने बताया कि 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में घटना के मुख्य आरोपी सहित 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गायत्री सुपर बाजार की वारदात के खुलासे में जिला स्पेशल टीम-1 (डीएसटी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दो बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग जरुर की लेकिन वारदात में उस दिन तीन जने शामिल थे। डीएसटी ने घटना के तीसरे दिन ही फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली थी।
वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड चांद गुर्जर उर्फ चांदराम (26) निवासी मुण्डनवास था। जिसने अपने साथ भौंडसी जेल में बंद हरवीर प्रधान (30) निवासी बार गुर्जर के सहयोग से शॉर्प शूटरों को फायरिंग के लिए भिवाड़ी भेजा। मामले में उक्त दोनों बदमाशों सहित फायरिंग करने वाले शॉर्प शूटर राजेन्द्र उर्फ गदर (20) निवासी अकबरपुर यूपी हाल विकासनगर नई दिल्ली व चिराग (19) निवासी विकासनगर नई दिल्ली को तथा सहयोग करने वाले मनजीत (22) पुत्र जगवीर जाट निवासी सुरखपुर झज्जर, दीपक (21) निवासी पातली गुरुग्राम व यशपाल (26) निवासी मउ थाना पटोदी को गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी एसपी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। भिवाड़ी में पुनीत ट्रेडर व हरीश बेकरी पर हुई फायरिंग समेत इस मामले में भी विदेशों से तार जुड़ने के सबूत सामने आ रहे हैं। कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ वीपीएन नंबरों के माध्यम से इन सरगनाओं के लगातार संपर्क में रहता है और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिलाने में मुख्य भूमिका अदा कर रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
