जयपुर
REET-2021 परीक्षा में धांधली का मामला अब अदालत में पहुंच गया है। सोमवार को इसे लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। याचिका में REET-2021 परीक्षा के नतीजों पर स्टे मांगा गया है और मांग की गई है कि केन्द्रीय जांच एजेंसी से रीट में हुई धांधली की जांच की जाए।
रीट भर्ती परीक्षा की निष्पक्ष जांच के लिए मधु कुमारी नागर व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। कुल 5 अभ्यर्थियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका पेश की गई है। एक याचिका जयपुर निवासी भागचन्द शर्मा की ओर से एडवोकेट दिनेश कुमार गर्ग और एडवोकेट दीपक कुमार कैन ने दायर की है। इन याचिकाओं में राज्य सराकार के चीफ सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी एलीमेंट्री एजुकेशन, सेक्रेटरी, बोर्ड ऑफ एजुकेशन और कॉर्डिनेटर रीट को पार्टी बनाया गया है।
अधिवक्ता राम प्रताप सैनी ने याचिका में मांग की कि REET परीक्षा-2021 की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में पेपर लीक पाया जाता है तो REET परीक्षा-2021 पुन: कराई जाए। इस मामले में संभवत: इसी सप्ताह हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
माना जा रहा है कि कोर्ट में पहुंचने के बाद अब REET-2021 के नतीजे घोषित करने पर असर पड़ सकता है। आपको बता दें इस बार REET में प्रदेशभर में भारी गड़बड़ियां सामने आई थीं। कई जगह पेपर लीक होने, लाखों रुपए लेकर डमी उम्मीदवार को बैठाने सहित चप्पलों में डिवाइस लगाकर नकल कराने की कोशिशों की शिकायतें आई थीं। अलग-अलग जिलों में पुलिस इन मामलों की जांच कर रहे है।
इन सब बिंदुओं को याचिका का आधार बनाया गया है। इस गड़बड़ी में उच्च स्तर पर लोगों के शामिल होने के आरोप भी लग रहे हैं। मामले में एसओजी की स्पेशल टीम जांच कर रही है। प्रदेशभर में 26 सितंबर को रीट भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान की पारंपरिक फसलों को मिलेगा नया जीवन, MPUAT को सरकार ने दी एक करोड़ की परियोजना, दक्षिणी राजस्थान के किसानों को होगा बड़ा फायदा
- नौकरी बदलते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? PF और पेंशन के हजारों रुपये फंस सकते हैं, जानिए UAN से जुड़ा पूरा खेल
- 90 लोग पहुंचे रक्तदान के लिए, जांच में 51 मिले योग्य; संत सुंदरदास जी के निर्वाण दिवस पर खंडेलवाल समाज ने पेश की सेवा की मिसाल
- राजस्थान में न्यायिक महकमे में फिर बड़ा फेरबदल, न्यायिक अधिकारियों के तबादले, एक DJ को मिली प्रमुख विधि सचिव की कमान
- ‘खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं…’ राहुल के बयान पर बवाल, सफाई में शिव-पार्वती की तस्वीर डालते ही और भड़का लोगों का गुस्सा; बोले – अपने को भगवान ना समझें राहुल
- माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘शिवोहम’ 18 नवंबर को, मुख्य शासन सचिव नवीन जैन होंगे मुख्य अतिथि
- ‘आप इस कुर्सी के लायक नहीं…’ CJI सूर्यकांत से भिड़ गया वकील, सुप्रीम कोर्ट में मचा हड़कंप; बंद करना पड़ा ऑडियो-वीडियो
- फरवरी में भरतपुर में सजेगा फूलों का संसार, फ्लावर शो को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, बच्चों से लेकर आमजन तक की होगी भागीदारी
- डॉक्टरों की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच, DMA India ने लॉन्च की ‘Medमंच’ पत्रिका; जानिए कौन-कौन संभालेगा जिम्मेदारी
